1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की बहन श्वेता ने कहा, 'मुझे न्याय पर भरोसा है, क्योंकि मुझे आप पर भरोसा है भगवान'

सुशांत की बहन श्वेता ने कहा, 'मुझे न्याय पर भरोसा है, क्योंकि मुझे आप पर भरोसा है भगवान'

 Published : Aug 30, 2020 09:49 am IST,  Updated : Aug 30, 2020 02:09 pm IST

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए जी-जान से जुटी हुई हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होकर सुशांत के लिए पोस्ट करती आई हैं।

Sushant sister Shweta Singh Kirti- India TV Hindi
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भाई के लिए इंसाफ की गुहार लगा रही हैं Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को न्याय दिलाने के लिए जुटी हुई हैं। उन्होंने एक बार फिर लोगों से एकजुट होकर सुशांत के लिए प्रार्थना करने की अपील की है, ताकि उसे इंसाफ मिल सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया, "आइये सभी मिलकर फिर से देवी माँ और देवी शक्ति से प्रार्थना करते हैं, ताकि बुराई को नष्ट कर सकें। राम राज को फिर से स्थापित करें, जहाँ सत्य सर्वोच्च है! रविवार सुबह 8 बजे। #GlobalPrayersForSSR

कूपर अस्पताल के स्टाफ का दावा: 'सुशांत के पैर-गले पर थे सूईयों के निशान, डॉक्टर्स ने कहा था मर्डर है'

श्वेता ने आगे लिखा, "केवल एक चीज पता है, जो प्रार्थना है, मेरी एकमात्र ताकत मेरा भगवान है, शक्ति में मेरा विश्वास है जो सब कुछ सही करता है। मैं न्याय में विश्वास करता हूँ क्योंकि मैं भगवान को मानती हूँ! कृपया, यह दिखाएं कि आप यहां हैं, कृपया सच्चाई को चमकने दें! #GlobalPrayersForSSR #JusticeforSushantSingRajput"

बता दें कि सीबीआई रिया चक्रवर्ती, शौविक, सिद्धार्थ पिठानी और नीरज सहित उन तमाम लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है, जो सुशांत से सीधे तौर पर जुड़े हुए थे। 

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन