1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुपरस्टार महेश बाबू ने ली आंध्रप्रदेश के सीएम पद की शपथ, आपने देखा वीडियो?

सुपरस्टार महेश बाबू ने ली आंध्रप्रदेश के सीएम पद की शपथ, आपने देखा वीडियो?

 Published : Jan 26, 2018 09:40 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 09:40 pm IST

टॉलीवुड स्टार महेश बाबू के लिए यह गणतंत्र दिवस काफी खास रहा।

महेश बाबू- India TV Hindi
महेश बाबू

नई दिल्ली: टॉलीवुड स्टार महेश बाबू की फिल्म भरत अने नेनू का पहला टीजर गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुआ। टीजर में महेश बाबू आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते सुनाई दे रहे हैं।

महेश बाबू की यह फिल्म एक फिक्शनल पॉलिटिकल ड्रामा है। फिल्म का निर्दशन कोराताला सिवा ने किया है। साल 2015 में कोराताला ने महेश बाबू को लेकर श्रीमांथुडु नाम की फिल्म बनाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में हैं। कियारा ने एम एस धोनी फिल्म में साक्षी का किरदार प्ले किया था।

इस फिल्म के जरिए कियारा तेलुगू सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। बॉलीवुड में उन्होंने फगली और मशीन जैसी फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन उन्हें सफलता नीरज पांडे की फिल्म एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी से ही मिली है।

बात करें फिल्म ‘भरत अने नेनू’ की तो ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होनी थी, लेकिन अब रजनीकांत की 2.0 भी उसी महीने रिलीज होने की वजह से फिल्म की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। यहां देखिए महेश बाबू की फिल्म का टीजर।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन