1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. त्रिशाला ने पापा संजय दत्त संग शेयर की तस्वीर, सौतेली मां ने दिया ये रिएक्शन

त्रिशाला ने पापा संजय दत्त संग शेयर की तस्वीर, सौतेली मां ने दिया ये रिएक्शन

 Published : Jun 18, 2018 04:27 pm IST,  Updated : Jun 18, 2018 04:27 pm IST

 संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला ने फादर्स डे के मौके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की है। 

संजय दत्त-त्रिशाला- India TV Hindi
संजय दत्त-त्रिशाला

नई दिल्ली: संजय दत्त की बड़ी बेटी त्रिशाला ने फादर्स डे के मौके अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर उनके बचपन की है जिसमें उनके पापा संजय दत्त ने उन्हें गोद में उठा रखा है। त्रिशाला ने इस तस्वीर के साथ ही अपने पापा को दुनिया के बेस्ट पापा कहा है।

त्रिशाला ने लिखा है- पिता और बेटी के बीच के प्यार में कभी दूरी नहीं आ सकती है। मेरे असल जिंदगी के रियाल हीरो को हैप्पी फादर्स डे। मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करती हैं।

इस तस्वीर में संजय दत्त की एक्स वाइफ और त्रिशाला की सौतेली मां रिया पिल्लई ने कमेंट किया है। रिया ने तस्वीर के साथ दिल वाला इमोटिकॉन बनाते हुए लिखा है... Awwww.

संजय दत्त-त्रिशाला
संजय दत्त-त्रिशाला

बता दें, संजय दत्त ने सबसे पहले ऋचा शर्मा से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटी त्रिशाला थी। कैंसर की वजह से ऋचा की मौत हो गई। इसके बाद संजय दत्त ने मॉडल रिया पिल्लई से शादी करली। हालांकि दोनों 2005 में अलग हो गये। 2008 में संजय ने मान्यता से शादी कर ली थी।

त्रिशाला संजय की पहली पत्नी ऋचा की बेटी हैं। त्रिशाला 1988 में पैदा हुई थीं, वो फिलहाल अपने नाना-नानी के साथ न्यूयॉर्क में रहती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन