1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन की मल्टी स्टारर फिल्म 'त्रिशूल' 42 साल पहले हुई थी रिलीज, देखिए अनदेखी तस्वीरें

अमिताभ बच्चन की मल्टी स्टारर फिल्म 'त्रिशूल' 42 साल पहले हुई थी रिलीज, देखिए अनदेखी तस्वीरें

 Published : May 05, 2020 08:09 am IST,  Updated : May 05, 2020 08:09 am IST

अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार की फिल्म त्रिशूल 42 साल पहले रिलीज हुई थी। देखिए फिल्म की कुछ अनदेखी तस्वीरें।

त्रिशूल मूवी कास्ट- India TV Hindi
त्रिशूल मूवी कास्ट Image Source : INSTAGRAM/FILMHISTORYPICS

मल्टीस्टारर सुपरहिट फिल्म त्रिशूल को रिलीज हुए 42 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 5 मई 1978 को रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, वहीदा रहमान, हेमा मालिनी, शशि कपूर, प्रेम चोपड़ा, राखी, सचिन पिलगांवकर और कई सितारे नजर आए थे। आइए आपको इस फिल्म की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं। इन तस्वीरों में आपको त्रिशूल की टीम के साथ ऋषि कपूर भी नजर आएंगे।

त्रिशूल को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। यह 1978 में सबसे ज्यादा कमाई की जाने वाली फिल्म बनी थी।

trishul
Image Source : INSTAGRAMत्रिशूल

Trishul
Image Source : INSTAGRAMत्रिशूल

Trishul
Image Source : INSTAGRAMत्रिशूल

त्रिशूल के बारे में बात करते हुए अमिताभ बच्चन ने पहले बताया था कि कई बार सुबह जल्दी शूटिंग शुरू होने से देर रात तक शूटिंग चलती थी। उसके बाद हम अपने कमरे में चले जाते थे। जबकि यश जी रिसेप्शन पर खड़े होकर मेरी और शशि जी की तारीफ करते थे। दिन के शूच पर समय से पहले पहुंच जाते थे। इस बात का थोड़ा सा अहसास कि हमारी रात अभी बाकी थी।

Trishul
Image Source : INSTAGRAMत्रिशूल

 trishul
Image Source : INSTAGRAMत्रिशूल

 trishul
Image Source : INSTAGRAMत्रिशूल

trishul
Image Source : INSTAGRAMत्रिशूल

त्रिशूल एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसमें एक बेटा अपने पिता से बदला लेने के लिए वापिस आता है। क्योंकि उसके पिता ने उसकी मां की जगह किसी और से शादी कर ली होती है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन