1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tuada Kutta Tommy: शहनाज गिल के रैप पर दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

Tuada Kutta Tommy: शहनाज गिल के रैप पर दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

 Published : Jul 06, 2021 07:52 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 08:01 pm IST

रणवीर सिंह को उनके 36वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए दीपिका पादुकोण ने शहनाज गिल के मशहूर रैप का इस्तेमाल किया है।

Ranveer Singh, Deepika Padukone- India TV Hindi
Tuada Kutta Tommy: शहनाज गिल के रैप पर दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दी जन्मदिन की बधाई  Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKA PADUKONE

दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को उनके 36वें जन्मदिन पर बधाई देने के शहनाज़ गिल के रैप का सहारा लिया। अभिनेत्री ने एक खास वीडियो साझा किया, जिसमें वह शहनाज गिल के वायरल रैप 'त्वाडा कुत्ता टॉमी' पर लिप-सिंक करती नजर आ रही हैं। फनी वीडियो में रणवीर सिंह को भी देखा जा सकता है। संगीतकार यशराज मुखाटे द्वारा इसे आकर्षक बीट्स के साथ गाने में बदले जाने के बाद त्वाडा कुट्टा टॉमी रैप लोकप्रिय हुआ था।

यहां देखें वीडियो 

अपने पति रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए, दीपिका पादुकोण ने एक मजेदार वीडियो साझा किया, जिसमें कपल त्वाडा कुत्ता टॉमी पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने बर्थडे बॉय के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। 

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल शो के दौरान कहती हैं, ''क्या करूं मैं मर जाऊं. त्वाडा कुत्ता 'टॉमी', साड्डा कुत्ता 'कुत्ता'"।

उनका ये डायलॉग जल्द ही यह लोकप्रिय हो गया। दुनिया को बेहद लोकप्रिय रासोडे में कौन था वीडियो भी देने वाले संगीतकार यशराज मुखाटे ने शहनाज गिल के डायलॉग को रैप सॉन्ग में बदल दिया. यह जल्द ही सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इसे रीक्रिएट करने के साथ लोकप्रिय हो गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन