1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिंगर तुलसी कुमार ने बताया इस वजह से उन्हें पसंद हैं लाइव शो

सिंगर तुलसी कुमार ने बताया इस वजह से उन्हें पसंद हैं लाइव शो

 Published : Apr 26, 2018 12:30 pm IST,  Updated : Apr 26, 2018 12:30 pm IST

 तुलसी ने पिछले साल दिसंबर में एक बेटे को जन्म दिया था और अब वह दोबारा मंच पर प्रस्तुति देने को बेताब हैं।

तुलसी कुमार- India TV Hindi
तुलसी कुमार

मुंबई: गायिका तुलसी कुमार का कहना है कि लाइव शो में प्रस्तुति देना उन्हें रोमांच से भर देता है। तुलसी ने पिछले साल दिसंबर में एक बेटे को जन्म दिया था और अब वह दोबारा मंच पर प्रस्तुति देने को बेताब हैं।

तुलसी ने एक बयान में कहा, "मैं फिर से लाइव प्रस्तुतियां देने जा रही हूं जो हमेशा से मेरी पसंद रहे हैं इसलिए दिल्ली, सूरत, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर और बहरीन में मेरे अंतर्राष्ट्रीय कंसर्ट समेत कई कार्यक्रमों की योजना है।"

उन्होंने कहा, "लाइव शो मुझे अत्यधिक रोमांच से भर देते हैं और मैं मंच पर वापस आने के लिए बेताब हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन