1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कल रिलीज होगा तुम्बाड का टीज़र

कल रिलीज होगा तुम्बाड का टीज़र

 Published : Aug 20, 2018 09:24 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 09:24 pm IST

‘फिल्म आई वेस्ट’ और ‘फिल्मगेट फिल्म्स’ द्वारा को-प्रोड्यूस की गयी ‘तुम्बाड’ 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।

तुम्बाड - India TV Hindi
तुम्बाड 

नई दिल्ली: सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्‍बाड’ का टीजर कल रिलीज होने वाला है। बता दें कि कुछ दिनों पहले इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग बॉलीवुड से जुड़े कुछ खास लोगों के लिए राखी गयी थी|  तब जानेमाने फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट कर यह लिखा था कि “अभी-अभी ‘तुम्बाड’ देखी। ऐसी विज्युली स्टनिंग फिल्म लंबे समय बाद देखी। कैमरा वर्क, आर्ट, कॉस्ट्यूम्स सभी शानदार है| सोहम तुम फिल्म में आउटस्टैंडिंग हो।” यह बाते पढने के बाद आपके भी मन में फिल्म के टीजर को देखना का उत्साह बढ़ गया होगा|

पिछले दिनों कि बात करें तो फिल्म प्रोड्यूसर आंनद एल राय ने कहा था, “इस वर्ष “तुम्बाड” रिलीज करने के लिए बहुत उत्साहित हूं|  भव्य कहानी के अलावा, टुंबड बड़ी स्क्रीन पर एक अद्भुत ऑडियो-विज़ुअल अनुभव की तरह होगी| निजी तौर पर, मुझे लगता है कि यह हमारे दर्शकों के लिए एक शैली-परिभाषित फिल्म है|” वहीं सोहम शाह ने भी कहा था, “तुम्बाड का निर्माण छह साल लंबी रोलरकोस्टर राइड की तरह रहा है। आनंद जी मुझमें अधिक ऊर्जा और उत्साह लाने के पात्र रहे है| जब आप उनके साथ होते हैं तो आप घर के सदस्य की तरह महसूस करते हैं क्योंकि वह अपने दिल से बात करते है|  उन्होंने और उनकी टीम ने टुंबड को अपने परिवार की तरह प्यार दिया है और देखभाल की है|”

कलर येलो प्रोडक्शंस और लिटिल टाउन फिल्म्स प्रोडक्शन के सहयोग के साथ, ‘तुम्बाड’ को एरोस इंटरनेशनल और आनंद एल राय द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है। ‘फिल्म आई वेस्ट’ और ‘फिल्मगेट फिल्म्स’ द्वारा को-प्रोड्यूस की गयी ‘तुम्बाड’ 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन