1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विटर पर ट्रेंड हो रही है 'तुम्बाड', 6 साल में पूर हुई थी फिल्म

ट्विटर पर ट्रेंड हो रही है 'तुम्बाड', 6 साल में पूर हुई थी फिल्म

 Published : Jun 09, 2020 07:36 pm IST,  Updated : Jun 09, 2020 08:15 pm IST

'तुम्बाड' के सभी सीन बरसात में ही शूट किए जिसके यह सारे सीन फ़िल्माने के लिए पूरे 4 मानसून लगे।

TUMBBAD- India TV Hindi
ट्विटर पर ट्रेंड हो रही है 'तुम्बाड' Image Source : TWITTER

अभिनेता सोहम शाह की हॉरर मूवी तुम्बाड जब रिलीज हुई थी तब लोगों ने फिल्म को खूब पसंद किया था। यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई तब भी लोगों ने इसे खूब पसंद किया था। फिल्म ने कई फिल्म फेस्टिवल में पुरस्कार भी जीते। अब आज एक बार फिर से तुम्बाड ट्विटर पर सुबह से ट्रेंड कर रही है। ट्रेंड को लेकर अभिनेता सोहम शाह ने कहा " सुबह सुबह ... क्या बढ़िया सरप्राइज है , भारत में #Tumbbad ट्रेंडिंग में है यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि हमारे प्यार से किये गए श्रम को आज भी लोग प्यार कर रहे है ,अभी भी यह फ़िल्म यात्रा पर है जिसे हर कोई देखना चाहता

अभिनेता सोहम शाह ने गुलाब गैंग, तलवार और सिमरन जैसी फिल्मों में अलग अलग रोल में नजर आए हैं। फ़िल्म तुम्बाड में उनका आगाज हुआ, जो महाराष्ट्र के 'तुम्बाड' नामक गांव की काल्पनिक कहानी है । फिल्म की कहानी 1918 में शुरू होती है जहां महाराष्ट्र के गांव तुम्बाड में विनायक राव (सोहम शाह) अपनी मां और भाई के साथ रहता है । लेकिन वहां के बाड़े में एक खजाने के छुपे होने की बात कही जाती है। जिसकी तलाश उसकी मां और उसे भी होती है। लेकिन कुछ ऐसी बातें होती हैं, जि‍सकी वजह से उसकी मां, उसे पुणे लेकर चली जाती है। 15  साल के बाद विनायक फिर से तुम्बाड जाता है और खजाने की तलाश करने लगता है ।

इस पूरी फिल्म को शूट करने के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था इसीलिए यह फ़िल्म पूरे 6 साल में फिल्मायी गयी। फ़िल्म जो गाँव है तुम्बाड यह काल्पनिक है पर यह काल्पनिक गांव में हमेशा बारिश होते हुए दिखाई देती है , फ़िल्म के ज्यादार सीन बारिश में फिल्माये गए है। नकली बारिश का सहारा लेकर फ़िल्म जल्द शूट की जा सकती थी पर सब कुछ फ़िल्म में असल दिखे इसलिए फ़िल्म के सभी सीन बरसात में ही शूट किए जिसके यह सारे सीन फ़िल्माने के लिए पूरे 4 मानसून लगे , भले ही फ़िल्म को कुछ ज्यादा समय लगा हो लेकिन एक बढ़िया फ़िल्म दर्शको को मिली है ।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन