1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी एक्टर सबरी नाथ का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

टीवी एक्टर सबरी नाथ का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

 Published : Sep 18, 2020 09:31 am IST,  Updated : Sep 18, 2020 09:31 am IST

मलयालम टीवी एक्टर सबरी नाथ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्हें दौरा बैडमिंटन खेलते समय पड़ा।

sabri nath- India TV Hindi
मलयालम टीवी एक्टर सबरी नाथ का हुआ निधन Image Source : INSTAGRAM/ALICE_CHRISTY_GOMEZ

मलयालम टीवी एक्टर सबरी नाथ का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 43 साल के एक्टर सबरी नाथ ने त्रिवंद्र के एक प्राइवेट अस्पताल में आखिरी सांस ली। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट् के मुताबिक सबरी को बैडमिंटन खेलते समय दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

सबरी नाथ को मिन्नूकेट्टू, अमाला और स्वामी अय्यपनम जैसे सीरियल से फेम मिला। उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। हाल ही में सबरी नाथ सीरीज 'पदाथा पेनकिली' में नजर आए थे।

सबरी नाथ के निधन के बारे में पता चलने के बाद कई एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया। एक्ट्रेस नीरजा दास ने एक इमोशनल नोट शेयर किया। नीरजा सबरी के भाग्यलक्ष्मी सीरियल में काम कर चुकी हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन