1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टीवी अभिनेत्री ने जूनियर अभिनेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

टीवी अभिनेत्री ने जूनियर अभिनेता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

 Written By: IANS
 Published : Nov 16, 2019 11:39 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 11:39 pm IST

टेलीविजन अभिनेत्री ने एक जूनियर अभिनेता पर होटल के कमरे में कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Tv Actress- India TV Hindi
टीवी एक्ट्रेस

'कहानी घर घर की', 'देश में निकला होगा चांद' और 'नच बलिए' जैसे टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकीं एक टेलीविजन अभिनेत्री ने एक जूनियर अभिनेता पर होटल के कमरे में कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने यह भी आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के कारण वह गर्भवती हो गई हैं।

यह जूनियर अभिनेता हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है जो फिलहाल लापता है।

टाइम्स नाउ न्यूज डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल अक्टूबर में दोनों के बीच दोस्ती हुई थी। अभिनेत्री का दावा है कि होटल के कमरे में दुष्कर्म करने से पहले जूनियर अभिनेता ने उन्हें नशीला पदार्थ पिला दिया था।

अभिनेत्री को कुछ दिनों बाद जब पता चला कि वह गर्भवती हो गई हैं, तो उन्होंने उससे शादी करने की बात कही, लेकिन अभिनेता मुकर गया।

बताया जा रहा है कि यमुनानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद से आरोपी लापता हो गया है।

खबरों के मुताबिक, आरोपी का परिवार उसके साथ खड़ा नजर आ रहा है। अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार को इन सभी बातों की जानकारी है, लेकिन वे किसी भी तरह से उसकी मदद नहीं करना चाह रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री और जूनियर अभिनेता की मुलाकात मुंबई में ही हुई थी और दोनों ने साथ में कुछ कार्यक्रमों में भी काम किया है। कुछ समय तक के लिए ये दोनों अच्छे दोस्त भी रहे, लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों में अनबन हो गई।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन