1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब ट्विंकल की तीसरी किताब भी हुई तैयार, बाजार में आने से पहले ही यहां कर सकते हैं बुक

अब ट्विंकल की तीसरी किताब भी हुई तैयार, बाजार में आने से पहले ही यहां कर सकते हैं बुक

 Published : Aug 07, 2018 07:08 am IST,  Updated : Aug 07, 2018 07:08 am IST

ट्विंकल खन्ना ने लंबे वक्त से अपनी अभिनय से दूरियां बनाकर एक लेखिका के रूप में उभरकर सामने आई हैं। 'मिसेज फनीबोन्स' और 'द लेजेंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद' के बाद उनका तीसरा उपन्यास भी उनके फैंस के सामने पेश होने वाला है।

twinkle khanna- India TV Hindi
twinkle khanna

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकीं ट्विंकल खन्ना ने लंबे वक्त से अपनी अभिनय से दूरियां बनाकर एक लेखिका के रूप में उभरकर सामने आई हैं। 'मिसेज फनीबोन्स' और 'द लेजेंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद' के बाद उनका तीसरा उपन्यास भी उनके फैंस के सामने पेश होने वाला है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक इस साल सितम्बर में उनक यह उपन्यास आने जा रहा है। इस उपन्यास का नाम 'पैजामाज आर फोरगिविंग' है। अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी 43 वर्षीय ट्विंकल कॉलम भी लिखती हैं और अपने चुटीले अंदाज के लेखन के लिए लोकप्रिय हैं।

ट्विंकल ने सोमवार को ट्विटर पर जारी पोस्ट में कहा, "सितम्बर की शुरुआत में आने जा रही है और मैं अगले कुछ माह तक बेसब्री से इसका इंतजार करूंगी।" अभिनेत्री ने यह भी कहा कि उनके उपन्यास को बाजार में आने से पहले ही अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए बुक किया जा सकता है।

अपनी पत्नी के नए उपन्यास के लिए उत्साहित अक्षय ने ट्वीट किया, "जब वह यह किताब लिख रही थीं, तब पूरा परिवार आहिस्ते-आहिस्ते चलता-फिरता था। ऐसे में मुझे तो बहुत खुशी है कि आखिरकार उन्होंने अपना उपन्यास पूरा कर दिया।" ट्विंकल ने 1995 में आई फिल्म 'बरसात' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था और उनकी पिछली फिल्म 'तीसमार खां' थी, जिसमें उन्हें अतिथि भूमिका में देखा गया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन