1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना ने बेटे आरव के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर, खास अंदाज में बर्थडे किया विश

ट्विंकल खन्ना ने बेटे आरव के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर, खास अंदाज में बर्थडे किया विश

 Published : Sep 16, 2021 09:43 am IST,  Updated : Sep 16, 2021 09:43 am IST

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर बेटे आरव के लिए खास पोस्ट शेयर किया है।

twinkle khanna wishes son aarav bhatia birthday wrote My beautiful birthday boy- India TV Hindi
बेटे आरव के लिए ट्विंकल खन्ना का खास पोस्ट  Image Source : INSTA: TWINKLERKHANNA

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर ट्विंकल खन्ना ने अपने बेटे के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने आरव के साथ एक अनदेखी तस्वीर साझा की। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'मेरा सुदंर बर्थडे ब्वॉय'। 

इस तस्वीर में ट्विंकल और आरव एक पेड़ के नीचे बैठे नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, ऋतिक रोशन, सोनाक्षी सिन्हा, वाणी कपूर, रकुलप्रीत और बॉबी देओल सहित कई सेलेब्स ने कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश किया है। 

बता दें कि आरव भले ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं है, लेकिन स्टार किड होने के नाते वो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी 'बेल बॉटम' हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा वो 'बच्चन पांडे', 'पृथ्वीराज', 'राम सेतू', 'रक्षा बंधन' और 'अतरंगी रे' सहित अन्य कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन