1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन से पूछा 'हैश है क्या?', जानिए एक्टर ने क्या कहा

ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन से पूछा 'हैश है क्या?', जानिए एक्टर ने क्या कहा

 Published : Oct 01, 2020 09:56 pm IST,  Updated : Oct 01, 2020 09:56 pm IST

अभिषेक बच्चन ट्रोल्स को जवाब देने में माहिर हैं वो भी क्लास के साथ।

abhishek bachchan- India TV Hindi
अभिषेक बच्चन Image Source : ABHISHEK BACHCHAN INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल के सामने आने के बाद कई सितारों के नामों का खुलासा हो चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्रिटीज को निशाना बनाए जाने का मामला भी सामने आ रहा है और अब अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम भी उन हस्तियों में शामिल हो चुका है, जो इसे लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक ट्वीट किया था, जिस पर एक यूजर ने कमेंट किया, "हैश है क्या?"

इस पर पलटवार करते हुए अभिषेक ने लिखा, "नहीं, सॉरी। आप ऐसा न करें, लेकिन मैं आपकी मदद के लिए तैयार हूं। मैं मुंबई पुलिस से आपका परिचय करा सकता हूं और मुझे यकीन है कि आपकी जरूरतों के बारे में जानने में उन्हें बेहद खुशी होगी और वे आपकी मदद जरूर करेंगे।"

ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन को कहा 'जॉबलेस', एक्टर ने की बोलती बंद

एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि साल 2008 में आई फिल्म 'द्रोण' की असफलता के बाद उन्हें अपनी अगली फिल्म में काम करने का मौका कैसे मिला? इस पर अभिषेक ने कहा, "मैंने कुछ नहीं किया। कुछ फिल्मों में से मुझे निकाल दिया गया और किसी फिल्म में कास्ट होना काफी मुश्किल हो गया, लेकिन हम उम्मीदों के सहारे जीते हैं और कोशिश करते रहते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम करते रहते हैं। आपको हर दिन उठकर खुद के लिए लड़ना होगा। जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है। जब तक जीवन है, संघर्ष है।"

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन