1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती के सारा अली खान का नाम लेने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती के सारा अली खान का नाम लेने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

 Published : Sep 12, 2020 01:58 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 01:58 pm IST

रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स केस में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम लेने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल हो रहे हैं।

viral memes- India TV Hindi
वायरल मीम्स Image Source : INSTAGRAM

रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स केस में एनसीबी की पूछताछ में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह के साथ 25 बॉलीवुड सेलेब्स का नाम लिया है। रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। अब उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। रिया इस समय भायखला जेल में हैं। वह 22 सितंबर तक भायखला जेल में रहेंगी। एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने बताया है कि सारा अली खान और रकुल प्रीत भी ड्रग्स लेती थीं। रिया ने सारा और रकुल के साथ फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा का नाम भी लिया है। रिया ने एनसीबी को कहा है कि 80 प्रतिशत बॉलीवुड सेलेब्स ड्रग्स का सेवन करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एनसीबी उन 25 लोगों को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।

सारा अली खान और रकुल प्रीत का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स वायरल हो रही हैं। साथ ही रिया को सपोर्ट करने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रिया सारा अली खान और रकुल का नाम लेने के बाद- हम तो डूबे हैं सनम तुम्हे भी ले डूबेंगे।

आपको बता दें रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों की जमानत की अर्जी सेशंस कोर्ट ने खारिज कर दी है। अब रिया के वकील हाईकोर्ट में एप्लीकेशन फाइल करेंगे। यह छह लोग- रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, जैद विलात्रा और अब्दुल बसित हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन