1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उरी: द सर्ज‍िकल स्ट्राइक के एक्टर नवतेज हुंडल का निधन, CINTAA ने किया ट्वीट

उरी: द सर्ज‍िकल स्ट्राइक के एक्टर नवतेज हुंडल का निधन, CINTAA ने किया ट्वीट

 Published : Apr 09, 2019 03:37 pm IST,  Updated : Apr 09, 2019 03:37 pm IST

एक्टर नवतेज हुंडल ने 8 अप्रैल सोमवार को अपनी आखिरी सांस ली। किस वजह से उनकी मौत हुई इस बात खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

नवतेज हुंडल का निधन- India TV Hindi
नवतेज हुंडल का निधन

नई दिल्ली: एक्टर नवतेज हुंडल ने 8 अप्रैल सोमवार को अपनी आखिरी सांस ली। किस वजह से उनकी मौत हुई इस बात खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। साल 2018 की सुपरहिट फिल्म उरी: द सर्ज‍िकल स्ट्राइक में नजर आए थे। नवतेज फिल्म उरी में होम मिनिस्टर के रोल में नजर आए थे।नवतेज हुंडल टीवी एक्ट्रेस अवंतिका हुंडल के पिता हैं। उनकी बेटी सीरियल ये है मोहब्बतें में मिहिका का रोल निभाती हैं।

सिंटा (CINTAA) ने अपने ट्विटर हैंडल से नवतेज हुंडल के निधन की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा गया कि, "हम श्री नवतेज हुंडल के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं। भगवन उनकी आत्मा को शांति दे." इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है।

सिंटा के ट्वीट में एक्टर के अंतिम संस्कार की भी जानकारी दी है।नवतेज हुंडल का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशीवारा क्रिमेटोरियम, रिलीफ रोड, प्रकाश नगर द्यानेश्वरनगर जोगेश्वरी (पश्चिम) में 8 अप्रैल सुबह 11 बजे हुआ।

नवतेज हुंडल 'खलनायक' और 'तेरे मेरे सपने' जैसी फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं।उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर संजय दत्त संग कई तस्वीरें शेयर की हैं।

नवतेज हुंडल की दो बेटियां है। एक बेटी अवंतिका हुंडल इन दिनों टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। दिव्यंका त्रिपाठी के टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में मिहिका का रोल निभाती है।शो का प्रसारण स्टार प्लस पर होता है।

नवतेज हुंडल आख‍िरी बार फ‍िल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में नजर आए थे। उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन