1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड एक्ट्रेस से ऑनलाइन मास्टर क्लास ले रही हैं उर्वशी रौतेला, कही ये बात

ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड एक्ट्रेस से ऑनलाइन मास्टर क्लास ले रही हैं उर्वशी रौतेला, कही ये बात

 Written By: IANS
 Published : May 27, 2020 04:55 pm IST,  Updated : May 27, 2020 04:55 pm IST

'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ने अभिनय को आनंदभरा एक अनुभव बताया।

urvashi rautela - India TV Hindi
उर्वशी रौतेला लॉकडाउन में खुद को और ज्यादा एक्सप्लोर कर रही हैं Image Source : INSTAGRAM: @URVASHIRAUTELA

नई दिल्ली: अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आजकल हॉलीवुड स्टार नताली पोर्टमैन के ऑनलाइन मास्टर क्लास में भाग ले रही हैं। उर्वशी ने आईएएनएस से कहा, "इस महामारी ने मुझे खुद को और एक्सप्लोर करने की सीख दी है और अब मैं नताली पोर्टमैन से एक ऑनलाइन मास्टर क्लास ले रही हूं, वह ऑस्कर विजेता अभिनेत्री हैं और वह मेरी पसंदीदा फिल्में 'ब्लैक स्वान' और 'जैकी' का हिस्सा थीं।"

उर्वशी ने आगे कहा, "यह पहली बार है, जब कक्षा में पहली महिला है। यहां असीमित पहुंच है। वह अपने 25 साल के लंबे करियर से अपने सभी अनुभव, अपनी सारी जानकारियां देने वाली हैं।"

'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' और 'पागलपंती' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री ने अभिनय को आनंदभरा एक अनुभव बताया।

अभिनेत्री ने कहा, "मेरे लिए अभिनय एक आनंदभरा अनुभव और मेरे ख्याल से वह(नताली) सर्वश्रेष्ठ पसंद हैं। यह सब तकनीक सीखने के बारे में है, वह अभिनय के प्रति सभी प्रत्यक्ष ²ष्टिकोणों को साझा करेंगी, जैसे कि कैसे एक किरदार के मैप को बनाया जाता है, कैसे किरदार पर शोध किया जाए, कैसे निर्देशक के साथ काम किया जाए, कैसे प्रत्येक किरदार के साथ शारीरिकता और विवेक का निर्माण किया जाए।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन