1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Uttarakhand Glacier Collapse: बॉलीवुड स्टार्स ने सभी के सुरक्षित होने की कामना, देखिए किसने कैसे किया रिएक्ट

Uttarakhand Glacier Collapse: बॉलीवुड स्टार्स ने सभी के सुरक्षित होने की कामना, देखिए किसने कैसे किया रिएक्ट

 Published : Feb 07, 2021 02:51 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 12:27 pm IST

हिमस्खलन होने से धौलीगंगा नदी के जल स्तर में भारी बढ़ोतरी हो गई। नदी के किनारे कई घर नष्ट हो गए। कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

Dia, Akshay and Shraddha - India TV Hindi
Dia, Akshay and Shraddha  Image Source : INSTAGRAM/DIA, AKSHAY AND SHRADDHA

उत्तराखंड के चमोली जिले के रेनी गांव के पास एक पॉवर प्रोजेक्ट के पास हिमस्खलन होने से धौलीगंगा नदी के जल स्तर में भारी बढ़ोतरी हो गई, जिसकी वजह से जोशीमठ क्षेत्र में लोगों को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा है। नदी के किनारे कई घर नष्ट हो गए। कई लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। इस तबाही से बॉलीवुड सेलेब्स भी दुखी हैं। 

आलिया भट्ट ने प्राकृतिक आपदा पर दुख व्यक्त किया।

आलिया भट्ट ने शेयर किया स्टेटस
Image Source : INSTAGRAM आलिया भट्ट ने शेयर किया स्टेटस 

अनन्या पांडे ने शेयर किया हेल्पलाइन नंबर।

अनन्या पांडे ने शेयर किया हेल्पलाइन नंबर
Image Source : INSTAGRAM अनन्या पांडे ने शेयर किया हेल्पलाइन नंबर

करीना कपूर खान ने उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद मची तबाही देखकर लोगों की सुरक्षा की प्रार्थना की। वहीं, सारा अली खान ने भी प्रार्थना की और हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किया। 

करीना कपूर और सारा अली खान ने लोगों के लिए मांगी दुआ
Image Source : INSTAGRAM करीना कपूर और सारा अली खान ने लोगों के लिए मांगी दुआ

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए प्राकृतिक आपदा पर दुख जताया और लोगों के लिए प्रार्थना की। 

श्रद्धा कपूर ने ट्वीट किया, "उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बारे में सुनकर परेशान हूं। वहां हर किसी की सुरक्षा की प्रार्थना करती हूं।"

दीया मिर्जा ने ट्वीट किया।

अक्षय कुमार ने ट्वीट किया-' उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से हुई तबाही की तस्वीरें भयावह हैं। सबकी सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।' 

सोनू सूद ने ट्वीट किया- 'उत्तराखंड हम आपके साथ हैं।'

प्रसून जोशी ने ट्वीट किया- 'उम्मीद करता हूं कि चमोली और उत्तराखंड के आसपास के इलाके सुरक्षित हों। आप सभी के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।'

दलेर मेहंदी ने ट्वीट किया- 'सभी के लिए प्रार्थना करता हूं। उत्तराखंड... चमोली।' 

इन सेलेब्स ने भी लोगों के लिए मांगी दुआ:

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने कहा कि लगभग 10 बजे कुछ बादल फटने या जलाशय में जलस्तर में तीव्र वृद्धि से धौलीगंगा नदी में बाढ़ आ गई, जोकि गंगा नदी के 6 स्रोत धाराओं में से एक है। ग्लेशियर टूटने के बाद ऋषि गंगा पनबिजली परियोजना में काम करने वाले कई मजदूरों के लापता होने की आशंका है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन