1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘शुद्ध देसी रोमांस’ के कारण ही वाणी को मिली ‘बेफिक्रे’

‘शुद्ध देसी रोमांस’ के कारण ही वाणी को मिली ‘बेफिक्रे’

 Published : Nov 29, 2016 12:55 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 01:02 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। वाणी को अवार्ड शो में शायद ही कभी देखा गया होगा।

vani kapoor- India TV Hindi
vani kapoor

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बेफिक्रे’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। वाणी को अवार्ड शो में शायद ही कभी देखा गया होगा। वह पुरस्कार समारोह को महज अभ्यास मानती हैं और उन्हें इसमें ऊर्जा खपाना पसंद नहीं है। इसे वह फिजूल की कसरत मानती हैं। बयान के मुताबिक, वह अवॉर्ड कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध हैं। दिसंबर 2016 संस्करण के लिए वोग इंडियाज पत्रिका के पत्रकार अनिल ठाकरने द्वारा लिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने अपने विचार शेयर किए। यह पत्रिका 3 दिसंबर से उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़े:

'शुद्ध देसी रोमांस' के साथ करियर की शुरुआत कर चुकीं 'वाणी' ने कहा, "अवॉर्ड शोज में अधिक उत्साह पसंद नहीं है। यह अभ्यास है और सभी इस पर ध्यान केंद्रित करते हैं और सही मायने में कोई किसी की सराहना करना नहीं चाहता। मंच पर भाषण देने वालों को कोई नहीं सुनता।"

'शुद्ध देसी रोमांस' में अपनी भूमिका के बारे में वाणी ने कहा कि इस फिल्म में उनका एक प्रमुख किरदार था। इसमें सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।

इसके बारे में उन्होंने कहा, "हां, इसकी शुरुआत अच्छी नहीं थी, लेकिन इसके लिए मुझे कोई पछतावा नहीं है। 'शुद्ध देसी रोमांस' में आदि (फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा) ने मेरे काम को देखा और इसलिए मुझे 'बेफिक्रे' मिली।"

'बेफिक्रे' में वाणी अभिनेता रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। यह फिल्म इसी साल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन