1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वाणी कपूर की आने वाली हैं 3 बड़ी फिल्में, एक्ट्रेस ने खुद को लेकर कह दी ये बात

वाणी कपूर की आने वाली हैं 3 बड़ी फिल्में, एक्ट्रेस ने खुद को लेकर कह दी ये बात

 Written By: IANS
 Published : Feb 20, 2021 09:06 am IST,  Updated : Feb 20, 2021 09:06 am IST

वाणी 'शमशेरा' में रणबीर कपूर के साथ, 'बेल-बॉटम' में अक्षय कुमार के साथ और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।

vaani kapoor says dont want to be seen in same role and look- India TV Hindi
वाणी कपूर ने खुद को लेकर कह दी ये बात  Image Source : INSTAGRAM: _VAANIKAPOOR_

बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की 3 फिल्में आने वाली हैं लेकिन वह चाहती हैं कि जब भी उनकी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हों, वे खुद को हर बार नए अवतार में पेश करें। 

वाणी 'शमशेरा' में रणबीर कपूर के साथ, 'बेल-बॉटम' में अक्षय कुमार के साथ और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी। उनका कहना है कि वह ऐसी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती हैं जो हमेशा एक जैसे रोल या एक जैसे लुक में स्क्रीन पर नजर आएं।

वाणी कपूर ने कहा- इस साल होगा बड़े पर्दे पर मनोरंजन

वाणी ने कहा, "एक अभिनेत्री के तौर पर मैं हर तरह के रोल में हाथ आजमाना चाहती हूं और मैं खुशनसीब हूं कि इस साल मेरे पास ऐसी फिल्में हैं, जो बड़े पैमाने पर लोगों का मनोरंजन करेंगी और मुझे अलग-अलग अंदाज में दिखाएंगी। मैं अपने करियर में हर तरह की शैली की फिल्मों में अभिनय करना चाहती हूं और जब भी संभव हो रिस्क लेना चाहती हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं जितना संभव हो अभिनय की दुनिया में डुबकी लगाकर खुद में नई-नई चीजें खोजना चाहती हूं। मैं हमेशा ऐसी फिल्में लेने की कोशिश करती हूं जो मुझे कुछ रोचक करने और स्क्रीन पर अपनी पहचान छोड़ने में मदद करे। मैं साल 2021 को लेकर बहुत उत्साहित हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन