1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में काम कर रहे पुलिसवालों को सुविधा के लिए दी गई बॉलीवुड सितारों की वैनिटी वैन

लॉकडाउन में काम कर रहे पुलिसवालों को सुविधा के लिए दी गई बॉलीवुड सितारों की वैनिटी वैन

 Published : May 12, 2020 12:48 am IST,  Updated : May 12, 2020 04:34 pm IST

निटी वैन्स का इस्तेमाल फिल्मों की शूटिंग के दौरान एक्टर्स मेकअप करने, कपड़े चेंज करने, आराम करने और वॉशरूम वगैरह इस्तेमाल करने के लिए करते हैं। ये उनका एकांत वास भी होता है। कई बॉलीवुड सितारों के पास खुद की वैनिटी वैन हैं, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे सितारे शामिल हैं।

ये शाहरुख खान की निजी...- India TV Hindi
ये शाहरुख खान की निजी वैनिटी वैन है Image Source : SOCIAL MEDIA

कोरोना वायरस के इस मुश्किल समय में जहां हम घरों में हैं वहीं कई ऐसे लोग हैं जो फ्रंटलाइन में काम कर रहे हैं, जिन्हें हम कोरोना वॉरियर्स के नाम से जानते हैं। इसमें हैं- डॉक्टर, नर्स, पुलिसवाले और वो तमाम लोग हमारे ज़रूरत का सामान हम तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में हर कोई इन वॉरियर्स की मद करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे ही हैं मुंबई के रहने वाले केतन रावल जो वैनिटी वैन के बिजनेस में हैं, और उन्होंने अपनी 18 वैनिटी वैन पुलिसवालों को मदद के लिए दी हैं।

इंडियन एक्स्प्रेस से बात करते हुए केतन ने बताया कि उन्होंने पुलिसवालों का वीडियो देखा जिसमें वो सड़क पर खाना खा रहे थे। उन्हें पता चला कि महिलापुलिसकर्मी वॉशरूम का इस्तेमाल करने के लिए 2-3 किलोमीटर दूर पुलिस स्टेशन जा रही हैं। उन्हें पता चला कि महिला पुसिकर्मी जानबूझकर तपती गर्मी में भी कम पानी पी रही हैं जिससे बार बार उन्हें वॉशरूम ना जाना पड़े। महिलाएं पीरियड्स में भी मुश्किल से ड्यूटी कर रही हैं। ऐसे में ये वैनिटी वैन्स महिला पुलिसवालों की मदद करेगी। इसलिए उन्होंने 18 वैनिटी वैन्स पुलिसवालों को  दी हैं।

केतन की वैनिटी वैंस बॉलीवड सितारों को दी जा रही थीं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से ये वैनिटी वैन खाली पड़ी थीं, ऐसे में अब पुलिसवालें अगर इसमें आराम कर पा रहे हैं। खाना खा पा रहे हैं और वॉशरूम जा पा रहे हैं तो अच्छी बात है। केतन ने कहा- मैं रतन टाटा या अक्षय कुमार नहीं हूं। उनकी तरह तो मदद नहीं कर सकता। लेकिन जितना मैं अपनी क्षमता के अनुसार कर पा रहा हूं उतना मैं फ्रंटलाइन के वर्कर्स के लिए करना चाहता हूं। केतन ने कहा कि अगर डॉक्टर्स और नर्सों को भी वैंस की जरूरत पड़ी तो उन्हें भी मैं अपनी इच्छा से ये वैन दे दूंगा।

केतन 2005 मसे वैनिटी वैन के बिजनेस में हैं, बॉलीवुड को वो हर दिन 50-60 वैनिटी वैन्स सप्लाई करते थे। सैफ, कंगना, तापसी, सोनाक्षी, अर्जुन रामपाल,, शिल्पा शेट्टी, रोहित शेट्टी और संजय लीला भंसाली जैसे लोगों को वो अपनी वैनिटी वैन देते थे। केतन ने बताया कि शूटिंग बंद होने से उन्हें हर दिन लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। लेकिन टैक्स में कोई रियायत नहीं मिल रही है। इस मुश्किल समय में भी वो अपने वैंस के ड्राइवर और सफाई कर्मचारियों को पैसे दे रहे हैं।

आपको बता दें, वैनिटी वैन्स का इस्तेमाल फिल्मों की शूटिंग के दौरान एक्टर्स मेकअप करने, कपड़े चेंज करने, आराम करने और वॉशरूम वगैरह इस्तेमाल करने के लिए करते हैं। ये उनका एकांत वास भी होता है। कई बॉलीवुड सितारों के पास खुद की वैनिटी वैन हैं, जिसमें सलमान खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे सितारे शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन