1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन और सारा की फिल्म 'कुली नंबर 1' के गाने 'तुझको मिर्ची लगी तू मैं क्या करूं' का टीजर रिलीज

वरुण धवन और सारा की फिल्म 'कुली नंबर 1' के गाने 'तुझको मिर्ची लगी तू मैं क्या करूं' का टीजर रिलीज

 Published : Dec 19, 2020 07:37 pm IST,  Updated : Dec 19, 2020 07:46 pm IST

वरुण धवन और सारा अली खान की 'कुली नंबर वन' फिल्म के गाने 'तुझको मिर्ची लगी तू मैं क्या करूं' का टीजर रिलीज हो गया है।

Coolie No. 1- India TV Hindi
Coolie No. 1 Image Source : YOU TUBE/TUJHKO MIRCHI LAGI TO MAI KYA K

वरुण धवन और सारा अली खान की मटअवेटेड फिल्म 'कुली नंबर वन' के एक और गाने का टीजर रिलीज हुआ है। ये गाना है 'तुझको मिर्ची लगी तू मैं क्या करूं'। इस गाने को खुद वरुण धवन ने ट्विटर पर फैंस के साथ शेयर किया। 

वरुण धवन ने ट्वीट में लिखा- 'आइसक्रीम, भेलपुरी, सब कुछ लेकर रेडी रहना। हम लोग जल्दी ही मिर्ची लगी मैं क्या करूं लेकर आ रहे हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।' 

आईकोनिक गाने 'तुझको मिर्ची लगी तू मैं क्या करूं' के रीमेक में वरुण धवन और सारा अली खान धमाल मचाते हुए टीजर में नजर आ रहे हैं। साथ ही इन दोनों नें गोविंदा और करिश्मा के कुछ बेहतरीन डांस स्टेस्प को भी फॉलो किया है। इससे पहले 'कुली नंबर वन' के कई और गाने रिलीज हो चुके हैं। हाल ही में 'मम्मी कसम' गाना रिलीज हुआ था और उससे पहले 'भाभी' और 'हुस्न है सुहाना' गाने रिलीज हुए थे। 

'कुली नंबर 1' के गाने 'मम्मी कसम' में दिखी सारा अली खान और वरुण धवन की सिजलिंग केमिस्ट्री

'तुझको मिर्ची लगी तू मैं क्या करूं' गाने को अल्का यागनिक और कुमार सानू ने गाया है जिसे डीजे लिजो और डीजे चेतस ने रिक्रिएट किया है। जबकि लिरिक्स समीर रंजन ने लिखे हैं। 

'कुली नंबर 1' फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को वरुण के पिता डेविड धवन ने बनाया है। ये फिल्म गोविंदा और करिश्मा कपूर की मूवी की रीमेक है, जो 90 के दशक में रिलीज हुई थी और दर्शकों को खूब पसंद आई थी। 

 

   

 

 

 

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन