1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, डिनो मोरिया ने कमेंट कर पूछा ये सवाल

वरुण धवन ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, डिनो मोरिया ने कमेंट कर पूछा ये सवाल

 Published : Jun 28, 2020 10:28 pm IST,  Updated : Jun 28, 2020 10:30 pm IST

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस फोटो शेयर की थी। यह फोटो फैन्स को बहुत पसंद आई है। साथ ही एक्टर डिनो मोरिया ने वरुण से एक सवाल पूछा है।

varun dhawan- India TV Hindi
वरुण धवन Image Source : INSTAGRAM/VARUNDVN

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने वर्कआउट से लेकर परिवार के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां के जन्मदिन पर सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की थी। इस बार वरुण ने अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। जिसे देख उनके फैन्स तो क्रेजी हो ही गए हैं। साथ ही एक्टर डिनो मोरिया ने उनसे एक सवाल पूछा है।

वरुण की शर्टलेस फोटो पर कई फैन्स ने कमेंट किए। इस फोटो को 12 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वरुण की इस फोटो पर एक्टर डिनो मोरिया ने कमेंट किया- 'आखिर ये तस्वीर क्लिक किसने की है?' इसका मजेदार जवाब देते हुए वरुण ने लिखा- 'ये फोटो भगवान ने क्लिक की है।'

वरुण धवन सारा अली खान के साथ कुली नंबर 1 के रीमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। वरुण ने कुछ दिन पहले कुली नंबर.1 का लुक मास्क के साथ शेयर किया था। लॉकडाउन के चलते कुली नंबर 1 की रिलीज पोस्टपोन कर दी गई है।

वरुण धवन आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ स्ट्रीट डांसर 3डी में नजर आए थे। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को दर्शकों के मिले-जुले रिव्यू मिले थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन