1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन के फैंस के लिए खुशखबरी, कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई निगेटिव

वरुण धवन के फैंस के लिए खुशखबरी, कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई निगेटिव

 Published : Dec 16, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 02:58 pm IST

अभिनेता वरुण धवन की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Varun Dhawan- India TV Hindi
Varun Dhawan Image Source : INSTAGRAM/VARUN DHAWAN

अभिनेता वरुण धवन के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेता कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमित थे और आइसोलेशन में थे। वहीं अब एक्टर की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। वरुण धवन फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग के दौरान कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थीं। वरुण के अलावा उनकी को-स्टार नीतू कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं। वरुण चंडीगढ़ में ही आइसोलेशन में थे। 

आइलोशन के दौरान वरुण धवन ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर एडिट करके शेयर की थीं। वरुण धवन ने एडिट की हुई अपनी पहली तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बच्चे जैसे लग रहे हैं। इसके बाद दूसरी तस्वीर में बढ़ी हुई दाढ़ी में नज़र आ रहे हैं। फिर तीसरी फोटो में बूढ़े लग रहे हैं। इन तीनों तस्वीरों के जरिए वरुण ने फैंस को ये बताया कि आइसोलेशन में उनकी जिंदगी कैसे बीत रही है। 

वरुण धवन ने तस्वीर शेयर करके बताया कि बुढ़ापे में वह कैसे दिखेंगे

Varun Dhawan
Image Source : INSTAGRAM/VARUN DHAWANVarun Dhawan

इससे पहले वरुण ने अपनी योगा करते हुए फोटो शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- ठीक होने की दिशा में। 

गौरतलब है कि वरुण चंडीगढ़ में अपकमिंग मूवी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और यूट्यूब सेंसेशन प्राजक्ता कोहली भी थे। शूटिंग के दौरान ही वरुण, नीतू और फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे, जबकि अनिल कपूर की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अनिल ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी पुष्टि की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन