1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण-नताशा की वेडिंग सेरेमनी के लिए अलीबाग पहुंचे पंडित जी, थोड़ी देर में होगी शादी

वरुण-नताशा की वेडिंग सेरेमनी के लिए अलीबाग पहुंचे पंडित जी, थोड़ी देर में होगी शादी

 Written By: IANS
 Published : Jan 24, 2021 02:55 pm IST,  Updated : Jan 24, 2021 02:56 pm IST

वरुण धवन अपने बचपन के प्यार नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

वरुण-नताशा की शादी...- India TV Hindi
वरुण-नताशा की शादी संपन्न कराने पहुंचे पंडित जी Image Source : YOGEN SHAH/INSTA:VARUN_NATASHA_ADDICT120

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी संपन्न कराने के लिए पंडित को महाराष्ट्र के अलीबाग में 'द मेंशन हाउस' रिसॉर्ट में प्रवेश करते देखा गया, जहां दोनो की शादी होने वाली है। वरुण रविवार को अपने बचपन के प्यार नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

एक विख्यात पंडित और उनके सहायक को बड़ी थैलियों के साथ एक कार से नीचे उतरते हुए देखा गया। होटल के गेट पर पंडित ने पापराजी को हाथ जोड़कर 'नमस्ते' कहा और तस्वीर क्लिक कराई, वहीं शादी से जुड़े सवाल पूछे जाने पर पंडित ने कोई जवाब नहीं दिया।

varun natasha wedding alibaug pandit ji
Image Source : YOGEN SHAH वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के लिए अलीबाग पहुंचे पंडित 

Pics: कौन हैं नताशा दलाल, जो बनने वाली हैं वरुण धवन की दुल्हनिया

जहां पूरे देश में प्रशंसक बड़ी बॉलीवुड शादी को लेकर उत्सुक हैं, वहीं वरुण धवन, दुल्हन नताशा दलाल और उनके परिवारों ने मीडिया की नजरों से इस मामले को निजी रखने की कोशिश कर रहे हैं।

अलीबाग में समुद्र तट के सामने पूरे रिसॉर्ट को अवरुद्ध कर दिया है। इस दौरान कोरोनावायरस प्रोटोकॉल का सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है। ये सामारोह 22 जनवरी से शुरू हो गया था। मेहमानों की सूची में करीबी दोस्तों और उद्योग सहयोगियों के साथ युगल के तत्काल परिवार के सदस्य शामिल हैं।

शादी सामारोह में प्राइवेसी को मेंटेन रखने के लिए फोन का इस्तेमाल वर्जित किया गया है। शादी रविवार को द मेंशन हाउस में होगी और उसके बाद 26 जनवरी को रिसेप्शन होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन