1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल ने दूरबीन से की दोस्तो की तलाश

विक्की कौशल ने दूरबीन से की दोस्तो की तलाश

 Written By: IANS
 Published : Jul 01, 2020 09:03 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 09:03 pm IST

विक्की कौशल लॉकडाउन से थक गए हैं और वह दूरबीन की मदद से दो किलोमीटर दूर से अपने दोस्तों की तलाश कर रहे हैं।

vicky kaushal- India TV Hindi
विक्की कौशल Image Source : INSTAGRAM/VICKYKAUSHAL09

अभिनेता विक्की कौशल लॉकडाउन से थक गए हैं और वह दूरबीन की मदद से दो किलोमीटर दूर से अपने दोस्तों की तलाश कर रहे हैं। विक्की ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की, जिसमें वह बालकनी से दूरबीन की माध्यम से बाहर की तरफ देख रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए कहा, "इस दूरबीन के सहारे 2 किमी के दायरे से बाहर मौजूद अपने दोस्तों को देखने की कोशिश कर रहा हूं। ये लॉकडाउन आखिर खत्म क्यों नहीं होती।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, विक्की को आखिरी बार भानु प्रताप सिंह की फिल्म 'भूत पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप' में देखा गया था। विक्की को अगली बार फिल्म 'सरदार उधम सिंह' में देखा जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन