1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल ने छोटी बच्ची संग शेयर की तस्वीर, जानिए कौन है ये नन्ही परी

विक्की कौशल ने छोटी बच्ची संग शेयर की तस्वीर, जानिए कौन है ये नन्ही परी

 Published : Jul 12, 2021 04:32 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 05:02 pm IST

विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसपर फैंस प्यारे प्यारे कमेंट कर रहे हैं।

vicky kaushal- India TV Hindi
विक्की कौशल ने छोटी बच्ची संग शेयर की तस्वीर Image Source : VICKY KAUSHAL/INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है, विक्की कौशल अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। विक्की सोशल मीडिया पर कभी अपने वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करते हैं तो कभी अपने फोटो शूट की, अब एक्टर ने एक बच्ची संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जो खूब वायरल हो रही है।

भतीजी संग विक्की कौशल ने पोस्ट की तस्वीर

विक्की कौशल ने गोद में जो बच्ची ली है वो उनकी भतीजी है। दोनों ती इस तस्वीर को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं, यह तस्वीर विक्की ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया है- इस तायाजी को अपनी छोटी भतीजी से दोस्ती करने के लिए बहुत सारी घुम्मी-घुम्मी और जोकरिंग करनी पड़ी।

देखें पोस्ट

विक्की कौशल ने हाल ही में अपनी 9 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी, इस तस्वीर में वो ऑडिशन देते नजर आ रहे थे। विक्की ने बताया कि आज से ठीक 9 साल पहले अपना पहला ऑडिशन दिया था। बता दें, विक्की कौशल ने 10 जुलाई 2012 को अपना पहला ऑडिशन दिया था।

इन फिल्मों से विक्की कौशल ने बनाई पहचान

विक्की कौशल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत गैंग्स ऑफ वासेपुर के छोटे से रोल से की थी, जिसके बाद वो बॉम्बे वेल्वेट में भी छोटे से रोल में नजर आए थे। विक्की कौशल को पहचान मिली फिल्म मसान से। इसके बाद विक्की ने राजी, लस्ट स्टोरीज, संजू और उरी जैसी फिल्मों से दर्शकों का खूब प्यार बटोरा।

विक्की कौशल की अपकमिंग मूवी

विक्की आने वाले दिनों में, सरदार उधम सिंह, सैम बहादुर, द ग्रेट इंडियन फैमिली और मिस्टर लेले जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन