1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर के फिटनेस ट्रेनर से प्रशिक्षण लेंगे विक्की कौशल

आमिर के फिटनेस ट्रेनर से प्रशिक्षण लेंगे विक्की कौशल

 Published : Oct 28, 2017 11:06 am IST,  Updated : Oct 28, 2017 11:06 am IST

अगली फिल्म में विक्की एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे और वह अपने किरदार की तैयारी के लिए कठिन प्रशिक्षण लेंगे।

आमिर खान विक्की कौशल- India TV Hindi
आमिर खान विक्की कौशल

मुंबई: 'रमन राघव 2.0' में नजर आ चुके अभिनेता विक्की कौशल आगामी फिल्म 'उड़ी' के लिए राकेश उदीयार से प्रशिक्षण लेंगे, जो इससे पहले सुपरस्टार आमिर खान के साथ काम कर चुके हैं। विक्की जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक और आलिया भट्ट अभिनीत 'राजी' और 'उड़ी' में दिखाई देंगे। यह फिल्म पिछले वर्ष भारतीय सेना द्वारा पाक-अधिकृत कश्मीर पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है।

फिल्म में विक्की एक सैन्य अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे और वह अपने किरदार की तैयारी के लिए कठिन प्रशिक्षण लेंगे। विक्की ने कहा, "मैं 'उड़ी' में सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व करने वाले मेजर का किरदार निभा रहा हूं। मुझे इसलिए इस किरदार के अनुरूप पूरी तरह फिट दिखने के लिए मै राकेश से प्रशिक्षण ले रहा हूं, जिन्हें फिटनेस के बारे में अत्यधिक जानकारी है।"

उन्होंने कहा, "वह सही व्यायाम और आहार के मामले में मेरा मार्गदर्शन कर रहे हैं और 10-12 किलो वजन बढ़ाने में मदद कर रहे हैं, जो इस किरदार के लिए और इसके अनुरूप ताकत बढ़ाने के लिए जरूरी है।"

विक्की अगले वर्ष की शुरुआत में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य धार करेंगे।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन