1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल YRF के साथ कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर?

विक्की कौशल YRF के साथ कॉमेडी फिल्म में आएंगे नजर?

 Published : Jul 20, 2020 05:34 pm IST,  Updated : Jul 20, 2020 05:34 pm IST

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल एक्शन और हॉरर के बाद अब कॉमेडी जॉनर में अपना हाथ आजमाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्की यशराज बैनर की कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Vicky kaushal- India TV Hindi
विक्की कौशल  Image Source : INSTAGRAM/VICKYKAUSHAL09

उरी,संजू, भूत और राजी जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से अमिट छाप छोड़ने वाले विक्की कौशल अब कॉमेडी के जॉनर में उतरने वाले हैं। जी हां, खबर आ रही है कि विक्की कौशल अब कॉमेडी फिल्म करने जा रहे हैं जिसे यशराज बैनर के तले बनाया जाएगा। करियर के हिसाब से देखा जाए तो पिछले दो साल विक्की के लिए काफी बेहतरीन रहे हैं।उनके हाथ में फिलहाल शूजीत सरकार की फिल्म सरदार उधम सिंह, मेघना गुलजार की सैम मॉनेकशा और आदित्य धर की अश्वथामा जैसी बेहतरीन फिल्में हैं। ऐसे में यशराज फिल्म के साथ अगर वो कॉमेडी करते हैं तो उनके करियर में चार चांद लगने की पूरी उम्मीद दिखाई दे रही है। यूं भी संजू जैसी फिल्म में वो कॉमेडी और संवेदनशीलता भरा अभिनय दिखा ही चुके हैं। 

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा को विक्की की पिछली फिल्में बेहद पसंद आई हैं और उन्हें लगता है कि विक्की आने वाले कल के स्टार हैं। वो एक कॉमेडी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं औऱ खबर है कि उन्होंने विक्की कौशल से बात की है। बातचीत सफल हुई है और डील पक्की होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि विक्की को फिल्म में अपना रोल पसंद आ गया है। कहा जा रहा है कि विक्की ने ये रोल इसलिए भी पसंद किया है कि उनके लिए ऐसा रोल अभी तक बना नहीं है और ना ही दर्शकों ने विक्की को ऐसे रोल में देखा है। कॉमेडी के मैदान में भी यह विक्की का पहला दांव हैं। 

खबर है कि इस फिल्म की घोषणा अगले माह यशराज फिल्म के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में की जाएगी। कहा जा रहा है आने वाले दिनों में यशराज फिल्म एक बड़ा आयोजन करने वाला है जिसमें कई फिल्मों की घोषणा की जाएगी। 

कहा जा रहा है कि सब कुछ तय हो चुका है और जैसे ही हालात ठीक होते हैं, फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। यशराज के साथ यह विक्की का पहला करार होगा और अगर सब ठीक ठाक रहा तो यह काफी बेहतरीन साबित होने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन