1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: अपने बर्थ डे पर सुष्मिता सेन के साथ यूं थिरकते नजर आए सलमान खान, देखें वीडियो

Happy Birthday: अपने बर्थ डे पर सुष्मिता सेन के साथ यूं थिरकते नजर आए सलमान खान, देखें वीडियो

 Published : Dec 27, 2018 10:37 am IST,  Updated : Dec 27, 2018 10:39 am IST

सलमान खान आज 53 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें दोनों थिरकते नजर आ रहे हैं।

Salman khan and Sushmita Sen- India TV Hindi
Salman khan and Sushmita Sen Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITA SEN

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान(Salman khan) आज 53 साल के हो गए हैं। बुधवार को देर रात सलमान ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट करते नजर आए। उनके बर्थ डे की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। सलमान खान फैन्स के दिलों की जान हैं। इस समय सलमान खान 2019 में ईद के मौके पर आने वाली फिल्म भारत की शूटिंग कर रहे हैं इसके साथ ही बिग बॉस 12 होस्ट भी कर रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर सलमान अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आए। सलमान के साथ इस मस्ती की एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन(Sushmita Sen) ने शेयर की है।

सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ एक वीडियो शेयर की है जिसमें दोनों ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। सुष्मिता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'जब भी जिंदगी हमे बैठने का या डांस करने का मौका देती है तो हम डांस करते हैं। यह जर्नी मैने प्यार किया 1989 के प्रेम से प्यार हो जाने से लेकर फिल्म मैने प्यार क्यों किया 2005 में साथ में काम करने से शुरु हुई थी।'

हालांकि सलमान खान और सुष्मिता सेन से ज्यादा फिल्मों में साथ में काम नहीं किया है। दोनों 'बीवी नंबर-1', 'तुमको न भूल पाएंगे' और 'मैंने प्यार क्यों किया' में साथ में दिखाई दिये थे।

आपको बता दे सलमान खान ने पार्टी अपने पनवेल फॉर्महाउस पर दी थी। जिसमें परिवार वालों के साथ कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी शामिल हुए थे। इसके साथ ही सलमान खान ने अपने भांजे आहिल के साथ केक काटा था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

2019 में रिलीज होंगी ये फिल्में

बिग बॉस12 की विनर ट्रॉफी हुईं लीक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन