1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवराकोंडा ने खरीदा 15 करोड़ का घर, कहा- 'मुझे इसमें डर लगता है, क्योंकि...'

'अर्जुन रेड्डी' स्टार विजय देवराकोंडा ने खरीदा 15 करोड़ का घर, कहा- 'मुझे इसमें डर लगता है, क्योंकि...'

 Written By: IANS
 Published : Nov 28, 2019 01:01 pm IST,  Updated : Nov 28, 2019 01:05 pm IST

विजय की अगली तेलुगू रोमांटिक-ड्रामा 'वर्ल्ड फेमस लवर' अगले साल वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होगी।

Vijay Deverakonda- India TV Hindi
अपनी पूरी फैमिली के साथ विजय देवरकोंडा Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: तेलुगू सुपरस्टार विजय देवराकोंडा का नया घर इतना बड़ा है कि उन्हें उसमें डर लगता है। विजय ने हाल ही में हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विजय की इस तस्वीर पर उनके ढेरों फैंस ने प्रतिक्रियाएं दीं।

'अर्जुन रेड्डी' के सितारे विजय ने अपने नए घर के सामने परिवार संग ली गई एक तस्वीर फेसबुक पर साझा की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मैंने एक बहुत बड़ा घर खरीदा है। इसमें मुझे डर लगता है और अब मुझे सुरक्षित महसूस कराने और इसे घर बनाने के लिए मां की जरूरत है।"

कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' विवाद में फंसी, जयललिता की भांजी मेकर्स पर सकती हैं मुकदमा

एक प्रशंसक ने लिखा, "मेरा प्यार विजय देवराकोंडा आपका सपना सच हो गया है! आपने घर खरीद लिया है। इमारत को घर में तब्दील करना एक सफर है। घर वह है जहां प्यार रहता है, यादें बनाई जाती हैं, जिनका ताल्लुक हमेशा दोस्तों से होता है और जहां खुशियां कभी खत्म नहीं होती हैं। आपके इस सफर का साथी बनने का मैं सपना देखता हूं। मकान को घर बनाने के इस सफर की शुरुआत पर आपको शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।"

किसी और ने लिखा, "घर परिवार से बनता है। आप पहले से ही केवल प्यार से घिरे हैं, तो चिंता मत कीजिए, सब ठीक होगा। एक बार फिर से आपको शुभकामनाएं। आपको हमेशा केवल खुशियां और सर्वश्रेष्ठ मिले।"

काम की बात करें तो विजय की अगली तेलुगू रोमांटिक-ड्रामा 'वर्ल्ड फेमस लवर' अगले साल वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन