1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हनीमून मनाकर भारत लौटे ‘विरुष्का’, ससुराल में ऐसी दिखीं बहू अनुष्का

हनीमून मनाकर भारत लौटे ‘विरुष्का’, ससुराल में ऐसी दिखीं बहू अनुष्का

 Published : Dec 19, 2017 09:28 pm IST,  Updated : Dec 20, 2017 06:52 am IST

हमारे हाथ विराट और अनुष्का की कुछ पिक्चर्स लगी हैं। इन तस्वीरों में दोनों परिवारवालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं।

VIRAT ANUSHKA - India TV Hindi
VIRAT ANUSHKA

नई दिल्ली: लव बर्ड्स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने टक्सनी में लक्जरी शादी का आनंद लिया। इसके बाद दोनों हनीमून पर निकल गए। अब ये प्यारी सी नई-नवेली जोड़ी भारत लौट चुकी है। विराट अपनी दुल्हन को लेकर दिल्ली अपने घर पहुंचे हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली में दोनों का रिसेप्शन होगा, इस रिसेप्शन में विराट और अनुष्का के खास रिश्तेदार शामिल होंगे। इसके बाद 26 दिसंबर को मुंबई में दोनों का का ग्रैंड रिसेप्शन होगा जहां फिल्म और क्रिकेट जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां शामिल होंगी।

इस बीच हमारे हाथ विराट और अनुष्का की कुछ पिक्चर्स लगी हैं। इन तस्वीरों में दोनों परिवारवालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं। विराट ने शेरवानी पहनी है तो अनुष्का भी गुलाबी रंग के सूट में कहर ढा रही हैं।

VIRAT ANUSHKA
VIRAT ANUSHKA

शादी के बाद दोनों हनीमून मनाने फिनलैंड गए थे जहां से अनुष्का ने एक प्यारी से सेल्फी भी अपलोड की थी। रोमांटिक तस्वीर में विराट और अनुष्का बर्फ के बीच बाहों में बाहें डाले दिखाई दे रहे थे। अनुष्का ने तस्वीर के साथ लिखा था कि ये वाकई स्वर्ग जैसा है।

शादी के बाद विराट और अनुष्का मुंबई के वरली में शिफ्ट हो जाएंगे। विराट ने अनुष्का के लिए सी फेस्ड फ्लैट लिया है।

काम की बात करें तो अनुष्का जल्द ही यशराज बैनर की फिल्म सुई धागा में वरुण धवन के साथ काम करती दिखेंगी। वहीं उनके प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म ‘परी’ का पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी अनुष्का को पूरा करना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन