1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट कोहली ने रोमैंटिक अन्दाज़ में विश किया वाइफ़ अनुष्का को जन्मदिन

विराट कोहली ने रोमैंटिक अन्दाज़ में विश किया वाइफ़ अनुष्का को जन्मदिन

 Published : May 01, 2020 10:31 pm IST,  Updated : May 01, 2020 10:37 pm IST

अनुष्का शर्मा आज 32 साल की हो गयीं। विराट ने वाइफ़ अनुष्का को प्यार भरे अन्दाज़ में जन्मदिन विश किया है।

अनुष्का शर्मा - India TV Hindi
अनुष्का शर्मा 

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शुक्रवार 1 मई को 32 साल की हो गईं। इस मौक़े पर उनके पति विराट कोहली ने रोमैंटिक अन्दाज़ में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। विराट तस्वीर में अनुष्का को केक खिलाते दिख रहे हैं, दोनों घर पर हैं और सादगी भरे अन्दाज़ में जन्मदिन मना रहे हैं। 

अनुष्का ने अपने जन्मदिन पर सबकुछ ठीक होने की दुआ की है। अभिनेत्री ने इस दिन अपना जन्मदिन कोविड-19 को फैलने से रोकने के चलते सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन में अपने घर पर रहते हुए ही मनाया। अभिनेत्री ने बीते दिन सोशल मीडिया के माध्यम से दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के हाल ही में निधन होने पर शोक भी व्यक्त किया

अपने जन्मदिन पर अनुष्का ने कहा कि पिता उनके सबसे बड़े शिक्षक हैं। अनुष्का ने कहा, "दृढ़ता मेरे में स्वाभाविक रूप से आती है। यह ऐसा कुछ नहीं है जिसके लिए आपको खुद पर कड़ी मेहनत करनी पड़े। अगर आप ईमानदारी से काम करते हो तो, जीवन आपको वहां ले जाता है, जहां आप हो। कभी-कभी हमें चुपचाप उस मार्ग को पकड़ लेना चाहिए जिस पर हमें जिंदगी ले जा रही हो।"

अनुष्का अपने पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा को अपना सबसे बड़ा शिक्षक मानती हैं।

उन्होंने कहा, "मैं बैंगलोर में आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ने गई थी। वहां मुझे कुछ अच्छे शिक्षक मिले, जो आज भी मेरे बहुत करीब हैं। उनके बताए गए सिद्धांतों का मुझपर बहुत प्रभाव पड़ा है। लेकिन, मेरे पिताजी ने मुझे कुछ अमूल्य पाठ पढ़ाया है। उन्होंने जो मुझे चुनौतियों से निपटने की ताकत दी है वो बेहद खास है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन