नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उन्हें दुनियाभर से ढ़ेरों शुभकामनाएं हासिल हो रही हैं। शादी के बाद यह अनुष्का का पहला जन्मदिन हैं, ऐसे में विराट कोहली के लिए भी ये दिन बेहद खास है। अब विराट ने मंगलवार की सुबह ही अनुष्का के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह अनुष्का को केक खिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है। अनुष्का के इस स्पेशल डे को और भी खूबसूरत बनाने में विराट कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
Related Stories
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए विराट ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे लव, मेरी जिंदगी की सबसे सकारात्मक और ईमानदार व्यक्ति। लव यू।" गौरतलब है कि विराट और अनुष्का ने पिछले ही साल 11 दिसंबर को इटली में गुपचुप शादी की थी। इस मौके पर दोनों के परिवार वाले और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल किए गए थे।
विराट और अनुष्का की शादी इन दोनों के ही फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज थी। दोनों ने 4 साल लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी का फैसला किया। इसके बाद दोनों ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया, जिसमें लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ।