1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नाटक के मंचन के दौरान किया जा रहा था जिंदा सांप का इस्तेमाल, काटने से हुई अभिनेत्री की मौत

नाटक के मंचन के दौरान किया जा रहा था जिंदा सांप का इस्तेमाल, काटने से हुई अभिनेत्री की मौत

 Published : May 10, 2018 08:58 am IST,  Updated : May 10, 2018 08:58 am IST

हम फिल्मों में देखते है कि कई बार कुछ सीन्स के लिए जानवरों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इस दौरान सभी कलाकारों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। लेकिन अब खबर आई है कि एक अभिनेत्री की सांप के कांटने से मौत हो गई है।

Kalidasi Mandal- India TV Hindi
Kalidasi Mandal

बारासात (पश्चिम बंगाल): अक्सर हम फिल्मों में देखते है कि कई बार कुछ सीन्स के लिए जानवरों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इस दौरान सभी कलाकारों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता है। लेकिन अब खबर आई है कि एक अभिनेत्री की सांप के कांटने से मौत हो गई है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक नाटक के दौरान जिंदा सांप का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके काटने से 63 वर्षीय एक अभिनेत्री की मौत हो गई। गौरतलब है कि यह घटना मंगलवार रात हसनाबाद पुलिस स्टेशन के बारूनहाट गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री कालीदासी मंडल को सांप के काटने के बाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं अभिनेत्री की एक सह कलाकार ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद एक ‘ओझा’ ने उन्हें ठीक करने की कोशिश की थी लेकिन वह नाकाम रहा। सह अभिनेत्री ने आगा कहा कि कालीदासी मंडल को एक स्थानीय प्राथमिक अस्पताल में ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गौरतलब है कि भारत में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां लोगों का विश्वास है कि ‘ओझा’ मंत्र पढ़कर और औषधी का इस्तेमाल करके ऐसे लोगों का इलाज कर सकता है, जिन्हें जहरीले सांप ने काटा हो। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी ने इस संबंध में शिकायत नहीं दर्ज कराई है लेकिन वह इस मामले की जांच कर रहे हैं। नाटक ‘मंसामंगल काव्य’ पर आधारित था। इसमें सांपो की देवी मंसा की कहानी को पेश किया जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन