1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर संग रिश्ता टूटने का दीपिका पादुकोण ने पहली बार बताया कारण, खोले कई राज

रणबीर कपूर संग रिश्ता टूटने का दीपिका पादुकोण ने पहली बार बताया कारण, खोले कई राज

 Published : Jul 26, 2018 09:18 am IST,  Updated : Jul 27, 2018 03:03 pm IST

दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त में अपनी फिल्मी करियर को लेकर काफी एक्टिव हो गई हैं। लेकिन इसके अलावा वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों वह अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटरो रही हैं।

Deepika Padukone - India TV Hindi
Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त में अपनी फिल्मी करियर को लेकर काफी एक्टिव हो गई हैं। लेकिन इसके अलावा वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दिनों वह अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटरो रही हैं। कुछ वक्त से इनकी शादी की खबरे भी मीडिया में आ रही हैं। गौरतलब है कि रणवीर से पहले दीपिका लंबे वक्त तक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। हालांकि इन दोनों को एक दूसरे से अलग हुए एक अरसा बीत चुका है। लेकिन अब दीपिका ने अपने रणबीर का रिश्ता टूटने का खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में बिना किसी का नाम लिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मैंने एक दिन उसे रंगे हाथों पकड़ा। बस तभी मैंने सोच लिया था कि अब आगे बढ़ने का वक्त आ चुका है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि किसी के भी साथ पर्सनल होने का मतलब फिजिकल होना नहीं, बल्कि इमोशनली जुड़ना है। लेकिन ये भी जरूरी नहीं है कि हर किसी की सोच ऐसी ही हो। लोग मुझे कहते थे कि वह मुझे धोखा दे रहा है, मैं भी जानती थी कि वह मेरे साथ धोखा कर रहा है। लेकिन मैं फिर भी उसी के साथ रही।"

दीपिका ने कहा, "उसने रिश्ते की भीख मांगी तो मैंने उसे दूसरा मौका दिया। लेकिन मुझे फिर से धोखा मिला। धोखा देना उसकी आदत है।" गौरतलब है कि अब दीपिका अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। अपनी कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक खास पहचान हासिल की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन