1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब नन्हें फैन ने बीच सड़क पर जाह्नवी को बताया- “श्रीदेवी की लड़की", जानिए फिर क्या हुआ

VIDEO: जब नन्हें फैन ने बीच सड़क पर जाह्नवी को बताया- “श्रीदेवी की लड़की", जानिए फिर क्या हुआ

 Published : Apr 20, 2018 02:07 pm IST,  Updated : Apr 20, 2018 02:07 pm IST

श्रीदेवी की पिछले दिनों हुई मौत उनके परिवार और चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। हालांकि श्रीदेवी का परिवार अब भी इस दुख से बाहर आने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी ओर उनकी लाडली बेटी जाह्नवी कपूर ने अपना पूरा ध्यान अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' की तैयारियों में लगा लिया है।

janhvi Kapoor Sridevi- India TV Hindi
janhvi Kapoor Sridevi

नई दिल्ली: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की पिछले दिनों हुई मौत उनके परिवार और चाहने वालों के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। हालांकि श्रीदेवी का परिवार अब भी इस दुख से बाहर आने की कोशिश कर रहा है। वहीं दूसरी ओर उनकी लाडली बेटी जाह्नवी कपूर ने अपना पूरा ध्यान अपनी आगामी फिल्म 'धड़क' की तैयारियों में लगा लिया है। लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म की रिलीज से पहले जाह्नवी ने लाखों लोगों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। इन दिनों उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए बेताब रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में जाह्नवी अपनी कार में बैठने के लिए जा रही हैं, लेकिन तभी उन्हें कैमरे में कैद कर लिया जाता है। इसी दौरान जाह्नवी के सामने एक छोटा बच्चा आता है और देखकर कहता है कि, "श्रीदेवी की लड़की है ये।" लेकिन इसके बाद जब उसे कोई जवाब नहीं मिलता तो वह दोबारा पूछता है कि, "किसकी लड़की है?" फिर उसे कोई बताता है कि, "श्रीदेवी की।"

इस बच्चे को देखकर जाह्नवी के चेहरे पर भी एक क्यूट सी स्माइल आ जाती है और बाद में वह अपनी कार में बैठकर वहां से चली जाती हैं। गौरतलब है कि 'धड़क' में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। यह सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। ये फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन