1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब शो के सेट पर अपने लुक के कारण गौरव को होने लगा घर जैसा महसूस

जब शो के सेट पर अपने लुक के कारण गौरव को होने लगा घर जैसा महसूस

 Published : Jul 04, 2018 06:08 pm IST,  Updated : Jul 04, 2018 06:08 pm IST

गौरव सरीन इन दिनों अपने हाल ही में शुरू हुए धारावाहिक 'कृष्णा चली लंदन' में मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंजाब के रहने वाले गौरव ने इस शो में अपनी भूमिका के लिए सिखों की पोशाक पहनी है। उन्होंने कहा कि यह लुक उन्हें घर जैसा महसूस करा रहा

Gaurav Sareen- India TV Hindi
Gaurav Sareen

मुंबई: अभिनेता गौरव सरीन इन दिनों अपने हाल ही में शुरू हुए धारावाहिक 'कृष्णा चली लंदन' में मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंजाब के रहने वाले गौरव ने इस शो में अपनी भूमिका के लिए सिखों की पोशाक पहनी है। उन्होंने कहा कि यह लुक उन्हें घर जैसा महसूस करा रहा है। 'कृष्णा चली लंदन' की आगामी कड़ी में राधे (गौरव) और कृष्णा (मेघा चक्रवर्ती) ने सिखों की पोशाक पहने नजर आएंगे। गौरव ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा, "निर्देशक ने जब शो में मुझे मेरे नए लुक के बारे में बताया तो मैं उत्साहित हो गया।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे पंजाब के सरदारों की तरह पयजामा और कुर्ते के साथ पगड़ी पहननी थी। मैं बहुत उत्साहित था क्योंकि मैं मूल रूप से पंजाब से हूं और इस भूमिका से मुझे घर जैसा महसूस हुआ।" अपना उत्साह शेयर करते हुए मेघा ने कहा, "मैं बहुत खुश थी कि मुझे शो में 'सरदारनी' बनने का मौका मिला। मैं मूल रूप से कोलकाता से हूं। मेरे लिए यह लुक बिल्कुल नया और अनोखा था।"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने खूबसूरत पंजाबी सूट पहना और निर्माताओं ने यह सुनिश्चित किया कि मेरा हेयरस्टाइल और आभूषण लुक के हिसाब से बिलकुल सटीक हों।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन