1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: स्टेज से सेट तक..सरोज खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने यूं मचाया धमाल

Watch: स्टेज से सेट तक..सरोज खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने यूं मचाया धमाल

 Published : Jul 03, 2020 08:43 am IST,  Updated : Jul 03, 2020 03:51 pm IST

सरोज खान को बॉलीवुड में 'मास्टरजी' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने दो हजार से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया।

माधुरी और सरोज खान- India TV Hindi
माधुरी और सरोज खान Image Source : माधुरी और सरोज खान

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी कोरियोग्राफी से कई गानों को यादगार बना दिया। सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित संग उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों रिएलिटी शो में स्टेज पर एक साथ देवदास फिल्म के हिट गाने 'मार डाला' पर परफॉर्म कर रहे हैं। उनके स्टेप्स और चेहरे के एक्सप्रेशंस का हर कोई कायल हो गया।

सरोज खान ने आखिरी गाना फिल्म 'कलंक' का 'तबाह हो गए' कोरियोग्राफ किया था। इस गाने में भी उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ काम किया था। इस गाने का एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक सीक्वेंस है जिसे एक ही टेक में शूट किया गया था।

सरोज खान को बॉलीवुड में 'मास्टरजी' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने दो हजार से ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ किया। इसमें 'एक दो तीन', 'हमको आज कल है इंतजार', 'धक-धक करने लगा', 'कांटे नहीं कटते दिन और रात', 'मार डाला' जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं। भले ही इन गानों को आए सालों बीत चुके हैं, लेकिन लोग आज भी इनके स्टेप्स पॉपुलर हैं। 

सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उन्हें पिछले महीने सांस में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उनकी सेहत में सुधार भी हो रहा था, लेकिन एक्यूट डायबिटीज की वजह से उनकी किडनी में कुछ सीरियस कॉम्प्लिकेशंस हुए, जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई।

सरोज खान को मलाड के मिठ चौकी के पास मौजूद कब्रिस्तान में दफना दिया गया। उनके बेटे राजू खान जो खुद भी कोरियाग्राफर है, उन्होंने अंतिम विधि पूरी की। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन