1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तापसी पन्नू ने जब छोटी बहन से जबरन बंधवाई राखी

तापसी पन्नू ने जब छोटी बहन से जबरन बंधवाई राखी

 Published : May 13, 2020 11:42 pm IST,  Updated : May 13, 2020 11:51 pm IST

तापसी के पोस्ट पर बहन शगुन ने कमेंट किया है- मेरी गंदी तस्वीर अपलोड करना बंद करो।

तापसी पन्नू - India TV Hindi
तापसी पन्नू  Image Source : INSTAGRAM- TAAPSEE PANNU

मुंबई: ऐसा लगता है कि अभिनेत्री तापसी पन्नू को अपनी छोटी बहनों को परेशान करना पसंद है। तापसी ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपनी बहनों के साथ एक सुंदर तस्वीर अपलोड की। इसके साथ ही अभिनेत्री ने सबसे बड़ी बहन होने के फायदे और आनंद के बारे में भी बताया।

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा, "वह दिन जब मैंने इन्हें मुझे राखी बांधने के लिए मजबूर किया, आखिर रक्षा तो मैं भी कर रही हूं न।"

उन्होंने आगे लिखा, "सबसे बड़ी बहन होने के पर्क्‍स हैं, आपके पास रिमोट, पानी और नूडल लाने के लिए मीनियंस भी हैं।"

तापसी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए तापसी की बहन शगुन ने कमेंट किया, "कृपया मेरी गंदी तस्वीर पोस्ट करना बंद करो।"

इनपुट- आईएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन