1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने कहां खोला है नया ऑफिस

शाहरुख ने कहां खोला है नया ऑफिस

 Written By: IANS
 Published : Jun 28, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 03:10 pm IST

अभिनेता शाहरुख खान ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के लिए तकनीकी आवश्यकताओं की वजह से एक नए कार्यालय की स्थापना की है।

shahrukh khan- India TV Hindi
shahrukh khan

नई दिल्ली: अभिनेता शाहरुख खान ने सोमवार को बताया कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के लिए तकनीकी आवश्यकताओं की वजह से आनंद राय के साथ एक नए कार्यालय की स्थापना की है। आनंद एल राय कि इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। शाहरुख ने फिल्म को चुनौतीपूर्ण बताया और कहा, मुझे लगता है कि भारत में इस तरह की तकनीकी फिल्में बननी चाहिए और मुझे अपनी टीम के काम पर गर्व है।(अपनी कौन सी दिलचस्प चीज के बारे में कभी पता नहीं चलने देते शाहरुख खान)

उन्होंने कहा, "इस समय ऐसी फिल्में बनाना संभव है। हमने 12-15 दिनों की शूटिंग पूरी कर ली है और मैंने शूटिंग का आनंद लिया। हमने फिल्म के 11-12 मिनट एडिट कर लिए हैं। आनंद ने मुझे बताया था कि हमें इसे संपादित करना चाहिए और पहले देखना चाहिए। इसमें 30 सेकंड्स को एडिट करने में दो महीने लग गए। हमने खास तौर पर इस फिल्म के लिए गुरुग्राम में कार्यालय खोला है। फिल्म में शाहरुख बौने की भूमिका में होंगे, जबकि अनुष्का शर्मा मानसिक रूप से विकृत लड़की के किरदार में होंगी। इसमें कैटरीना कैफ और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी हैं। यह फिल्म अगले वर्ष क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसका नाम अभी तय नहीं है।

शाहरुख ने हिंदी फिल्म उद्योग में 25 वर्ष पूरे होने पर अपनी खुशी जाहिर की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन