1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमृता सिंह और सनी देओल के बीच कौन आ गया था, जिससे टूट गया था उनका रिश्ता

अमृता सिंह और सनी देओल के बीच कौन आ गया था, जिससे टूट गया था उनका रिश्ता

 Published : Feb 09, 2019 06:39 pm IST,  Updated : Feb 09, 2019 06:43 pm IST

अमृता सिंह सनी देओल से प्यार करती थी। मगर उनके प्यार के बीच में कोई और आ गया जिसकी वजह से उनका रिश्ता टूट गया।

Amrita singh- India TV Hindi
Amrita singh Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में इस समय अमृता सिंह(Amrita Singh) की बेटी सारा अली खान ने धूम मचाई हुई है। सारा अपनी मां की तरह हर फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। जी हां फिल्म 'बेताब' के बाद से ही अमृता सिंह सभी फिल्ममेकर्स की पसंद बन गई थी। 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से अमृता सिंह और सनी देओल ने बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था। फिल्म 'बेताब' से ही अमृता सिंह और सनी देओल के अफेयर्स की खबरें आने लगी थीं।

बेताब के समय से ही दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा था। अमृता अपने इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती थी। मगर उसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि यह रिश्ता टूट गया। दोनों के रिश्ते में कोई आ गया था। जिसकी वजह से अमृता सिंह और सनी देओल अलग हो गए थे।

दरअसल अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्तान को पता चल गया था कि सनी देओल शादीशुदा हैं। जिसके बाद अमृता और सनी अलग हो गए थे। आपको बता दें सनी देओल की शादी पूजा पहले ही हो गई थी। मगर धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि बेताब की रिलीज से पहले सनी देओल की शादी की बात सबके सामने आए। शादी के बारे में पता चल जाने से उनकी रोमांटिक इमेज पर अलर पड़ सकता था और फिल्म की रिलीज पर भी असर पड़ता। 

कहा जाता है कि शादी के बाद भी सनी की पत्नी पूजा लंदन में रहती थी। इसलिए बॉलीवुड सनी देओल की शादी की खबर से दूर था। हालांकि सनी देओल के शादी शुदा होने के बारे में पता चलने के बाद अमृता अपने जीवन में आगे बढ़ गई थीं।

सैफ अली खान से शादी होने के बाद और फिर तलाक होने के बाद बच्चों की परवरिश के लिए अमृता सिंह ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। जब बच्चे बड़े हो गए उसके बाद वह फिर से फिल्मों में आने लगीं। फिल्म शहीद से उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी की थी। अब वह केरेक्टर रोल्स में नजर आती हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन