1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद को क्यों कहा 'काउच पोटैटो'

सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुद को क्यों कहा 'काउच पोटैटो'

 Published : May 08, 2020 09:41 pm IST,  Updated : May 08, 2020 09:46 pm IST

सिद्धांत यश राज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' में नजर आएंगे। साथ ही वे करण जौहर की एक बेनाम फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

सिद्धांत चतुर्वेदी- India TV Hindi
सिद्धांत चतुर्वेदी Image Source : INSTA- SIDDHANT

फिल्म 'गली बॉय' में एमसी शेर के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाले अभिनेता सिद्धांत चतुवेर्दी ने स्वीकार किया है कि वे 'काउच पोटाटो' हैं। सिद्धांत ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वह एक सोफे पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं और सफेद शर्ट और काली पैंट पहने हुए हैं।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "काउच के साथ पोटैटो ।"

हाल ही में अभिनेता ने अपनी मां द्वारा बताए गए परफेक्ट चाय बनाने का 'नुस्का' साझा किया था।

वहीं काम की बात करें तो सिद्धांत यश राज फिल्म्स की 'बंटी और बबली 2' में नजर आएंगे। साथ ही वे करण जौहर की एक बेनाम फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।

शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित जौहर की फिल्म में सिद्धांत दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडेय के साथ नजर आएंगे। वहीं 'बंटी और बबली 2' में वह मुंबई की नवोदित कलाकार शारवरी के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन वरुण शर्मा ने किया है।

'बंटी और बबली 2' में मुख्य किरदारों में सैफ अली खान और रानी मुखर्जी भी हैं। यह फिल्म साल 2005 में आई फिल्म 'बंटी और बबली' का सीक्वल है।

इनपुट- आई एन एस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन