1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म के सेट पर हुआ यामी गौतम का स्वागत, शादी के बाद शूटिंग करने पहुंची एक्ट्रेस

फिल्म के सेट पर हुआ यामी गौतम का स्वागत, शादी के बाद शूटिंग करने पहुंची एक्ट्रेस

 Published : Jul 01, 2021 07:03 am IST,  Updated : Jul 01, 2021 07:03 am IST

यामी गौतम शादी के बाद काम पर वापस लौट आई हैं। जब वो शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं तो टीम ने उनका जोरदार स्वागत किया।

यामी गौतम ने शादी के...- India TV Hindi
यामी गौतम ने शादी के बाद शुरू की फिल्म की शूटिंग  Image Source : INSTAGRAM: YAMIGAUTAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम शादी के बाद काम पर वापस लौट आई हैं। जब वो शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं तो उनका टीम ने जोरदार स्वागत किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। बता दें कि यामी ने 'ए थर्सडे' की शूटिंग शुरू की है। उन्होंने 4 जून को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज कर फैंस को चौंका दिया था। वो 'उरी' के निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।

यामी गौतम ने इंस्टाग्राम पर फूलों के गुलदस्ते और केक की फोटोज शेयर की है और स्वागत के लिए टीम का आभार व्यक्त किया है। 

फिल्म के सेट पर यामी गौतम का हुआ स्वागत
Image Source : INSTAGRAM फिल्म के सेट पर यामी गौतम का हुआ स्वागत 

Photos: नई-नवेली दुल्हन यामी गौतम मुंबई लौटने के बाद इस अंदाज में आईं नज़र, पीले रंग की ड्रेस में दिखीं खूबसूरत

yami gautam
Image Source : INSTAGRAM फिल्म के सेट पर हुआ यामी गौतम का स्वागत 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर मे जन्मीं और चंडीगढ़ में पली-बढ़ीं यामी गौतम आने वाली फिल्म ‘दसवी’ में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी। दिल्ली के रहने वाले धर इस समय ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ पर काम कर रहे हैं और इसमें उनके साथ ‘उरी’ में काम कर चुके विक्की कौशल भी होंगे। 

अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘विकी डोनर’ से की थी। वो अब तक कई मूवीज में नज़र आ चुकी हैं, जिनमें उरी, काबिल, सनम रे, गिनी वेड्स सनी, बदलापुर और 'बाला' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन