1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुलिस को मिली सुशांत सिंह राजपूत के यशराज फिल्म्स के संग कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी, अब तक 15 लोगों का स्टेटमेंट किया रिकॉर्ड

पुलिस को मिली सुशांत सिंह राजपूत के यशराज फिल्म्स के संग कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी, अब तक 15 लोगों का स्टेटमेंट किया रिकॉर्ड

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2020 08:19 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 08:19 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। मुंबई पुलिस सुशांत के सुसाइड की जांच में लगी हुई है।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANT SINGH RAJPUT

यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत द्वारा साइन किए गए कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी मुंबई पुलिस को सौंपी है। 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने कहा था कि मौके से उन्हें कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि 18 जून को पुलिस ने वाईआरएफ को एक पत्र भेजकर अनुबंध का ब्योरा मांगा था। जोन-9 के पुलिस उपायुक्त अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, '' इसके मुताबिक, जांच अधिकारी को वाईआरएफ की ओर से अनुबंध की प्रति प्राप्त हुई है, जिस पर सुशांत राजपूत ने हस्ताक्षर किए थे।'' 

इजरायल ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया शोक, बताया एक सच्चा दोस्त

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अब तक 15 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें अभिनेता के परिवार के सदस्य, उनके कर्मचारी, करीबी मित्र अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा, '' उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।'' 

सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही रहती थी रिया चक्रवर्ती, ब्रोकर से कहा था जल्द ही करने वाले हैं शादी

पुलिस ने कहा था कि चक्रवर्ती ने जांचकर्ताओं को बताया था कि अभिनेता ने वाईआरएफ के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर लिया था और उसे भी इस बैनर के साथ काम करने से मना किया था। सुशांत राजपूत ने यश राज फिल्मस के बैनर तले बनी फिल्म ''शुद्ध देसी रोमांस'' (2013) और ''डिटेक्टिव ब्योमेकेश बक्शी'' (2015) में अभिनय किया था। इस बैनर के साथ राजपूत की तीसरी फिल्म ''पानी'' आने की संभावना थी लेकिन वाईआरएफ ने कथित तौर पर इससे हाथ पीछे खींच लिए।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन