नई दिल्ली: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कार्तिक की बहन कीर्ति के रोल में नजर आने वालीं एक्ट्रेस मोहिना सिंह ने अपने होमटाउन रीवा में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। सगाई सेरेमनी से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि उनके मंगेतर के बारे में अबी तक कोई जानकारी नहीं है।
Related Stories
सगाई में मोहिना पिंक और पेस्टल ग्रीन लहंगे और कुंदन ज्वैलरी में नजर आ रही हैं। वहीं उनके मंगेतर ने गोल्डन शेरवानी पहनी है।
मोहिना ने अपनी सगाई पर कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दिसंबर में शादी करेंगी। उन्होंने सगाई के लिए अपने शूट से तीन दिनों की छुट्टी ली थी।
मोहिना रीवा की रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। वह रीवा की प्रिंसेज हैं। वह 'डांस इंडिया डांस' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वह रेमो डिसूजा के ABCD में छोटा सा रोल भी कर चुकी हैं।
ऐसी खबरें थी कि मोहिना 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के को-स्टार ऋषि देव को डेट कर रही हैं। ऋषि शो में नक्ष के रोल में हैं। हालांकि मोहिना की सगाई की खबर सुनकर कुछ लोगों को झटका जरूर लगेगा।
आपको बता दें कि शो में कीर्ति की सौतेली मां बनने वालीं पारूल चौहान भी इस साल 12 दिसंबर को चिराग ठक्कर से शादी करने वाली हैं।
Also Read:
Amritsar Train Accident: आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर सहित कई सिलेब्स ने दुखद घटना पर जताया शोक
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ट्रेन हादसे पर जाहिर किया दुख, किया ये ट्वीट
तनुश्री दत्ता पर कमेंट कर फंसी राखी सावंत, भीम आर्मी ने दर्ज कराई शिकायत