1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यो यो हनी सिंह ने शेयर की अपने बचपन की फोटो, इतनी प्यारी कि देखते रह जाएंगे आप

यो यो हनी सिंह ने शेयर की अपने बचपन की फोटो, इतनी प्यारी कि देखते रह जाएंगे आप

 Published : Jan 17, 2020 05:46 pm IST,  Updated : Jan 17, 2020 05:46 pm IST

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है। 

यो यो हनी सिंह - India TV Hindi
यो यो हनी सिंह 

मुंबई: म्यूजिक सेंसेशन यो यो हनी सिंह ने हमेशा पार्टी हिट्स और ग्रूवी धुन दी हैं जो उनके प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हाल ही में, हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है। हनी सिंह के सदाबहार और ग्रूवी हिट्स में चार बोतल वोडका, धीरे धीरे, छोटे छोटे पेग, ब्लू आईज और अन्य गाने शामिल है। यह गाने पार्टी एंथम बन गए हैं जिनके बिना हर जश्न अधूरा है!

यो यो हनी सिंह के प्रशंसक दुनिया भर में मौजूद है जो उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय सेंसेशन बनाता है और उन्हें हनी सिंह की परफॉर्मेंस देखना पसंद है। ऐसा ही एक अवसर तब था जब हनी सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ दुबई में नए साल आग़ाज़ किया था। हनी सिंह को हमेशा अपने दर्शकों से अपार प्यार और समर्थन मिला है और उनके गाने हमेशा अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे है।

यो यो हनी सिंह 
यो यो हनी सिंह 

यो यो के लिए 2019 एक सफल वर्ष रहा है जहाँ गायक ने खडके ग्लासी, गुड़ नालो इश्क मीठा और अब 'पीयू दट के' जैसे सुपरहिट गानों के साथ प्रशंसकों का दिल जीत लिया है और अब वर्ष 2020 में प्रशंसकों को उनके अगले रिलीज का इंतजार है। 

इनपुट- एजेंसी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन