1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम कोरोना संक्रमित, इंस्टाग्राम पर खुद दी जानकारी

मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम कोरोना संक्रमित, इंस्टाग्राम पर खुद दी जानकारी

 Written By: IANS
 Published : Nov 01, 2020 04:55 pm IST,  Updated : Nov 01, 2020 05:03 pm IST

यूट्यूब सेंशेन भुवन बाम ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घोषणा की कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Bhuvan Bam- India TV Hindi
Bhuvan Bam Image Source : INSTAGRAM/BHUVAN BAM

मशहूर यूट्यूबर भुवन बाम ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घोषणा की कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भुवन ने लिखा, "बीते कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही। टेस्ट के नतीजे आ गए हैं और मैं कोविड -19 से संक्रमित हो गया हूं। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की।

Bhuvan Bam
Image Source : INSTAGRAM/BHUVAM BAMBhuvan Bam

भुवन ने लिखा, "इस वायरस को हल्के में मत लेना, मास्क लगाओ, खुद को सैनिटाइज करते रहो और सामाजिक दूरी का पालन करो।"

शहनाज गिल का रेट्रो लुक तो सिद्धार्थ शुक्ला ने इस अंदाज में कराया फोटोशूट, देखें तस्वीरें

Bhuvan Bam
Image Source : INSTAGRAM/BHUVAM BAMBhuvan Bam

इस 26 वर्षीय यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल 'बीबी की वाइंस' से प्रसिद्धि हासिल की थी। वाइंस बनाने के अलावा वह गाना भी गाते हैं। 'हीर-रांझा', 'सफर' और 'बस में'- ये उनके कुछ ट्रैक हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन