1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जायरा वसीम ने आर्टिकल 370 के हटने के पांच महीने बाद बताया कश्मीर का हाल

जायरा वसीम ने आर्टिकल 370 के हटने के पांच महीने बाद बताया कश्मीर का हाल

 Published : Feb 04, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Feb 04, 2020 04:58 pm IST

एक्ट्रेस जायरा वसीम ने आर्टिकल 370 हटने के पांच महीने बाद कश्मीर के हालात बयां किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके वहां की जानकारी दी है।

zaira wasim- India TV Hindi
जायरा वसीम

जायरा वसीम ने फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' के बाद बॉलीवुड से संन्यास लेने का फैसला ले लिया था।  पांच महीने पहले हटे आर्टिकल 370 के बाद कश्मीर के क्या हालात हैं, जायरा ने उस पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा- 'कश्मीर को आज भी दर्द झेलना पड़ रहा है।'

जायरा ने एक फूल की फोटो शेयर करते हुए लिखा- कश्मीर को अभी भी दर्द झेलना करना पड़ा रहा है और वो आशा और निराशा के बीच फंसा हुआ है। निराशा और दु: ख की जगह पर शांति का एक झूठ फैलाया जा रहा है। कश्मीरियों को इस दुनिया में अभी भी अपने अस्तित्व के लिए 'सफर' करना पड़ रहा है। हमारी स्वतंत्रता पर पाबंदी लगाई जा रही है। हमे ऐसी दुनिया में क्यों रहना पड़ रहा है जहां हमारी जिंदगी को कंट्रोल, हुक्म दिया जा रहा है।

जायरा ने आगे लिखा- हमारी आवाज को दबा देना इतना आसान क्यों है? हमारी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर पर्दा डालना इतना आसान क्यों है? क्यों हमें कभी भी अपनी राय देने की इजाजत नहीं दी जाती है, वह फैसले क्यों लिए जाते हैं जो हमारी इच्छाओं के विपरीत हैं? ऐसा क्यों है कि हमारे दृष्टिकोण के कारण को देखने की कोशिश करने के बजाय, हमारे विचार की निंदा की जाती है? हमारी आवाजों पर इतनी गंभीरता से रोक लगाना कितना आसान है? हम दुनिया को हर बार अपने अस्तित्व के बारे में याद दिलाए बिना  सरल जीवन नहीं जी सकते क्या?

जायरा ने आगे लिखा- कश्मीरियों की जिंदगी हमेशा क्राइसेस, परेशानियों से भरी क्यों होती है। उनके दिल और दिमाग से सामान्यता और सद्भाव की मान्यता को छीन लिया है? इस तरह के 100 सवालों के जवाब नहीं मिले हैं। हमें इस हालात में छोड़ देना ठीक नहीं है। इसके साथ ही जायरा वसीम ने मीडिया पर कटाक्ष किया। 

आपको बता दें जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बॉलीवुड से संन्यास लेने का फैसला लिया था। वह द स्काइ इज पिंक, सीक्रेट सुपरस्टार, दंगल जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जायरा ने इन फिल्मों के बाद और फिल्में न करने का फैसला किया था जिस पर बॉलीवुड में मिक्स रिएक्शन आया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन