1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नागालैंड की स्वच्छता और सुंदरता से मंत्रमुग्ध हुईं जीनत अमान

नागालैंड की स्वच्छता और सुंदरता से मंत्रमुग्ध हुईं जीनत अमान

 Written By: IANS
 Published : Aug 30, 2019 12:07 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 12:07 pm IST

जीनत अमान नागालैंड की सुंदरता और स्वच्छता से मंत्रमुग्ध हो गई हैं। उन्होंने कहा- मैं नागालैंड गई हुई थी और वह वाकई काफी सुंदर जगह है।

Zeenat aman- India TV Hindi
Zeenat aman

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान का कहना है कि वह नागालैंड की सुंदरता और स्वच्छता से मंत्रमुग्ध हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य संगीत, पेंटिंग या अन्य कलाओं व प्रतिभाओं से भरा है। जीनत मुंबई में गुरुवार को एक स्पेशल नॉन-कमर्शियल फोटोशूट के दौरान पूर्व मिस नागालैंड 2012 इमलीबेनला वती का समर्थन करने के लिए आई थी।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं नागालैंड गई हुई थी और वह वाकई काफी सुंदर जगह है। वहां के लोगों का व्यवहार जोशीला, प्यारा और दोस्ताना है। मुझे यह कहना ही पड़ेगा कि वहां संगीत, पेंटिंग और अन्य कला व प्रतिभाओं की भरमार है।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "नागालैंड भारत की सबसे साफ जगहों में से एक है। यह बहुत ही सुंदर और दर्शनीय है। वहां के लोग साफ-सफाई और स्वच्छता रखने में गर्व महसूस करते हैं। वे पेड़ और फूल लगाकर अपने घरों को सजाते हैं।"

इमलीबेनला वती ने चीन में मिस एशिया पैसिफिक वल्र्ड 2016 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जबकि जीनत ने 1970 में मिस एशिया पैसिफिक का खिताब जीता था।

Also Read:

तापसी पन्नू ने क्या कह दिया कि अक्षय कुमार ने शेयर कर दिया अपना ही मीम, कहा- मजे ले रही है तू

इस बार कैटरीना कैफ को नहीं बल्कि खुद को ही ट्रोल कर बैठे अर्जुन कपूर, शेयर की थ्रोबैक फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन