आज हनुमान जयंती पर रामायण के मेकर्स ने रामायण का टीजर रिलीज कर दिया है और ये फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रही। करीब 4 हजार करोड़ रुपयों के बड़े बजट से बन रही इस फिल्म का टीजर देख कुछ लोगों ने तो तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों को इस फिल्म का VFX आदिपुरुष की तरह नजर आया है और उन्होंने इसको लेकर अपनी बात भी रखी है। अब रामायण भले ही 4000 करोड़ रुपयों में बने लेकिन महज 7 करोड़ रुपयों में बना दूरदर्शन का एक टीवी सीरियल आज भी सर्वोपरि है। इस सीरियल को आईएमडीबी पर 9 रेटिंग मिली है और इसके लीड किरदार भगवान की तरह पूजे जाते रहे हैं। इस सीरियल का नाम भी रामायण है और इसे बनाया था रामानंद सागर कृत ने। खास बात ये है कि इस पूरे सीरियल की लागत कथित तौर पर 7 करोड़ बताई जाती है। इसके बाद भी इसके किरदारों से लेकर कहानी और संवाद लोगों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।
टीआरपी की दुनिया में किंग है सीरियल
साल 1987 में दूरदर्शन पर जब पहली बार रामायण प्रसारित हुआ था तो लोगों ने इसे चप्पल उतारकर देखा था। इस सीरियल और महाकाव्य के किरदारों को लोगों ने इतना सच मान लिया था कि उनकी तस्वीरें भी अपने घरों में रखी थी और पूजा करते थे। 80 के दशक में आया ये सीरियल इतना सुपरहिट रहा था कि गांव से लेकर शहरों में इसे देखने के लिए हुजूम उमड़ा करता था। खास बात ये है कि इस सीरियल की टीआरपी ने कमाल दिखाया है और इसे जब लॉकडाउन के दौरान फिर से प्रीमियर किया गया तो लोगों की यादें ताजा हो गईं। कोरोना लॉकडाउन में भी इस रामायण को छप्पड़ फाड़ टीआरपी मिली और इसके किरदारों से लेकर संवाद तक सोशल मीडिया पर वायरल रहे थे।
अब दीवाली पर रिलीज होगी रामायण
रामायण की कहानी अब तक 50 से ज्यादा फिल्में और सीरियल्स बन चुके हैं। लेकिन इनमें से कुछ ही लोगों के दिलों में जगह बना पाए हैं। रामानंद सागर की रामायण टीवी की दुनिया का सबसे सुपरहिट शो है। वहीं इससे पहले आदिपुरुष भी रामायण की कहानी पर बनी थी लेकिन इसे लोगों ने सिरे से नकार दिया था। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इसकी खूब आलोचना भी हुई थी। अब डायरेक्टर नितीश तिवारी की फिल्म रामायण भी रिलीज के लिए तैयार है और दीपावली के आस-पास सिनेमाघरों दस्तक देगी।